सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after colliding with roadways bus

Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 04 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with roadways bus
छोटेलाल का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र के जयपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बस्तोई के निकट मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल रावल (32) की मौत हो गई। होली पर हुए हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos




छोटेलाल रावल (32) पुत्र नेकसेलाल रावल निवासी नगला मियां पट्टी देवरी ट्रक चालक थे। होली का त्योहार होने की वजह से वह परिवार के सदस्यों के साथ गांव में ही मजदूरी का कार्य कर रहे थे। मंगलवार को दोपहर तीन बजे वह अपने गांव से हाथरस शहर से खरीदारी करने के बाद गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तभी गांव बस्तोई के निकट रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों व राहगीरों ने रोडवेज बस को मौके पर पकड़ लिया, जबकि बस का चालक सवारियों को छोड़कर मौके से भाग गया।



मृतक के परिजन शव से लिपटकर करुण-क्रंदन करने लगे। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed