{"_id":"69a72f7e3f76a0b30b0c4416","slug":"both-youths-who-opened-fire-in-public-were-caught-hathras-news-c-56-1-hts1004-145385-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सरेआम फायरिंग करने वाले दोनों युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सरेआम फायरिंग करने वाले दोनों युवक दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लोहट बाजार में फायरिंग के आरोपी। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
सराफा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर दहशत कायम करने की कोशिश करने वाले दोनों बदमाशों को कोतवाली सदर पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। पुलिस की मदद करने पर सराफ की दुकान पर दोनों युवकों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद व्यापारियों ने आक्रोश जाहिर किया था।
एक मार्च की शाम को अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी सौरभ अग्रवाल की लोहट बाजार स्थित दुकान पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। दरअसल 28 फरवरी को दोनों युवक उनकी दुकान के सामने ही पान की दुकान पर खड़े थे। वहां से लाखन सिंह निवासी कुंवरपुर गुजर रहे थे। हाथ टकराने से दबंग युवक की बाइक की चाभी नाली में गिर गई थी।
इस पर युवक ने तमंचा निकाल लिया था और लाखन सिंह पर उसे तानकर नाली से चाभी निकलवाई थी। लाखन सिंह ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सौरभ ने पुलिस को दिखा दी थी। बस इसी बात से दोनों युवक बौखला गए थे और घटना के 24 घंटे बाद फिर से उसी जगह लौटे और बंद दुकान पर गोलियां चलाईं।
यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना की जानकारी पर लोहट बाजार में काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए थे तथा घटना को लेकर विरोध जताया था। सीओ सिटी को मामला शांत कराना पड़ा था। इसके बाद आनन-फानन रात में ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सौरभ ने सर्कुलर रोड तबेला गली के रहने वाले मनीष सोनी व उसके दोस्त सोनू निवासी गंगचौली थाना हाथरस जंक्शन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मुकदमों में पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीम गठित की गई थीं। मंगलवार की सुबह भूतेश्वर बगीची बंबा पुलिया के पास से मनीष व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी कब्जे में ली है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
Trending Videos