हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने की वजह से हम सभी मानिसक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes in Hindi: जेलर ने कैदी से कहा- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा
था।
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता- अरे... मैं बीमार हूं ना,
डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है।
पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि श्रीमती घर का काम करवाती हैं
तकलीफ ये है
कि काम हो जाने के बाद
सहेली से फोन पर कहती हैं -
ये आदमी किसी काम का नहीं है।
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।