{"_id":"57d60f794f1c1ba83031d433","slug":"12th-setember-top-five-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में पढ़िए 12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच मिनट में पढ़िए 12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
टीम चयन में रोहित को किसने दिलाया 'जीवनदान', किसकी 'किस्मत' रूठी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को एक तरह से 'जीवनदान' मिल गया है। उनके लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा था कि चयनकर्ता इस बार उन्हें टीम से बाहर कर किसी नए बल्लेबाज पर भरोसा जताएंगे, लेकिन जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो किसी भी नए खिलाड़ी की एंट्री टीम में नहीं हुई। चयनकर्ता, कोच और कप्तान ने टीम के पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया।
12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें
कावेरी जल विवाद
कावेरी जल विवादः कर्नाटक और तमिलनाडु में 'जंग', उग्र हुआ विरोध
कावेरी जल विवाद पर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने ताजा फैसले में कर्नाटक को थोड़ी राहत तो दी लेकिन इससे राज्य में विरोध प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। ताजा फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को कहा है कि वह कावेरी नदी से तमिलनाडु को 15 हजार क्यूसेक के बजाय 12 हजार क्यूसेक पानी दे।
कावेरी जल विवाद पर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने ताजा फैसले में कर्नाटक को थोड़ी राहत तो दी लेकिन इससे राज्य में विरोध प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। ताजा फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को कहा है कि वह कावेरी नदी से तमिलनाडु को 15 हजार क्यूसेक के बजाय 12 हजार क्यूसेक पानी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें
शहाबुद्दीन
- फोटो : ANI
फिर जेल जाएगा शहाबुद्दीन, हंगामे के बाद नीतीश ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
दो दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। शहाबुद्दीन के बेल पर जेल से बाहर आने के बाद मचे विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।
दो दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। शहाबुद्दीन के बेल पर जेल से बाहर आने के बाद मचे विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें
मुलायम के करीबी दो मंत्रियों को CM अखिलेश ने किया बर्खास्त
सीएम अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायतीराज मंत्री राज किशोर को सोमवार को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी के लिए सीएम ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा जिसके बाद राज्यपाल ने भूतत्व और खनिकर्म विभाग देख रहे मंत्री गायत्री प्रजापति और मंत्री लघु सिंचाई, पशुधन एवं पंचायती राजविभाग राज किशोर को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।