{"_id":"66f2af91c3f753183b0282f6","slug":"500-militants-lay-down-arms-before-tripura-cm-manik-saha-news-in-hindi-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम माणिक साहा बोले- उग्रवाद किसी समस्या का हल नही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम माणिक साहा बोले- उग्रवाद किसी समस्या का हल नही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
सार
त्रिपुरा में कई प्रतिबंधित समूहों के तकरीबन 500 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री माणिक साहा के सामने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक ये उग्रवादी एनएलएफटी और एटीटीएफ के सदस्य थे। इस दौरान सीएम माणिक साहा ने सभी का मुख्य धारा में लौटने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 4
त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण,
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मंगलवार को प्रतिबंधित समूहों नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) से जुड़े करीब 500 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री माणिक साहा के सामने आत्मसमर्पण किया है। सिपाहिजाला जिले के जम्पुइजाला में एक समारोह में उग्रवादियों का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि उग्रवाद किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
Trending Videos
2 of 4
त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : PTI
पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त हुआ पूर्वोत्तर राज्य
इस सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद सीएम माणिक साहा ने पूर्वोत्तर राज्य को पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त घोषित किया। सीएम साहा ने कहा, केंद्र और राज्य कई योजनाएं शुरू करके स्वदेशी लोगों के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं। मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।
#WATCH | Tripura CM Manik Saha said, "On 4 September we held a meeting in Delhi with NLFT and ATTF in the presence of the Union Home Minister... This is a historic day in Tripura that NLFT and ATTF members have surrendered their arms and ammunition in such large numbers..."… https://t.co/uKswOTWWyepic.twitter.com/Z7gL6lmD0Z
त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : PTI
आने वाले दिनों और उग्रवादी करेंगे आत्मसमर्पण
मामले में एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज, करीब 500 एनएलएफटी और एटीटीएफ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और बाकी कैडर आने वाले दिनों में आत्मसमर्पण करेंगे। इस आत्मसमर्पण के दौरान उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियार जमा किए। 4 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
4 of 4
त्रिपुरा में 500 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : PTI
1990 के दशक में दोनों समूहों ने बरपाया था कहर
बता दें कि एनएलएफटी और एटीटीएफ दोनों समूहों ने 1990 के दशक के उत्तरार्ध से दो दशकों तक राज्य में कहर बरपाया था। उग्रवाद के कारण हजारों लोग, खासकर गैर-आदिवासी, विस्थापित हुए। केंद्र ने आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के पुनर्वास के लिए 250 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X