{"_id":"66f29fa69191fbbfda0291e0","slug":"suresh-raina-exclusive-interview-with-amarujala-key-points-on-legends-league-indian-cricket-news-in-hindi-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive Interview: 'हम हिंदुस्तानी किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम...', अमर उजाला से बोले सुरेश रैना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Exclusive Interview: 'हम हिंदुस्तानी किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम...', अमर उजाला से बोले सुरेश रैना
लीजेंड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट और अन्य कई मुद्दों पर भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने अमर उजाला से बात की। पढ़ें सुरेश रैना से अमर उजाला की बातचीत के मुख्य अंश...
विज्ञापन
1 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के इतर एक और टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। हरभजन सिंह से लेकर सुरेश रैना, क्रिस गेल समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 सितंबर को हुई और यह टूर्नामेंट 16 अक्तूबर तक खेला जाएगा। छह टीमें इस लीग का हिस्सा हैं। अंबाती रायुडू और इरफान पठान जैसे दिग्गज कोनार्क सूर्यास ओडिशा का हिस्सा हैं, तो हरभजन, उथप्पा और प्रज्ञान ओझा जैसे खिलाड़ी मणिपाल टाइगर्स का हिस्सा हैं।
गुजरात ग्रेट्स टीम में शिखर धवन, कैफ, श्रीसंत और गेल जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि सदर्न सुपरस्टार्स में केदार जाधव, पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। इंडिया कैपिटल्स में इयान बेल, नमन ओझा, बरिंदर श्रान जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस बार यह टूर्नामेंट जोधपुर में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट और अन्य कई मुद्दों पर भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने अमर उजाला से बात की। पढ़ें सुरेश रैना से अमर उजाला की बातचीत के मुख्य अंश...
2 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : instagram
सवाल: लीजेंड क्रिकेट लीग और इसके वेन्यू के बारे में क्या कहेंगे, क्योंकि यह एक नया वेन्यू है? रैना: जोधपुर, या यूं कहें राजस्थान रजवाड़ों का शहर है। बहुत खूबसूरत जगह है। काफी बार हम यहां आ चुके हैं। पहले तो हम पिंक सिटी जयपुर में खेलते थे। हालांकि, इस बार एलएलसी ने शानदार वेन्यू तैयार किया है। मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ भी काफी है और जिस पिच पर हम खेले, वह भी शानदार है। तो कुल मिलाकर टूर्नामेंट दिलचस्प है। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा करेगी।
3 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : twitter
सवाल: यह एक ऐसी लीग है, जिसमें पुराने सुपरस्टार क्रिकेटरों को फिर से देखने का मौका मिलता है। एक तरह से यादें ताजा हो जाती हैं। क्या इसमें भी राइवेलरी पुरानी जैसी होती है, खिलाड़ियों के बीच लड़ाई या एक दूसरे को घूरना? रैना: क्रिकेट जब ऑन होता है तो आप वो सब चीजें नहीं सोचते हो। आप गेंद को रोकना चाहते हो, आप अपनी टीम के लिए अच्छा करना चाहते हो। जो टीम मेट्स हैं, वो अच्छा करने के लिए खेलते हैं। तो खिलाड़ियों में एग्रेशन भी रहता है और तगड़ा कॉम्पिटीशन भी रहता है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का स्टैंडर्ड काफी ऊपर जा रहा है। बहुत सारे खिलाड़ी रिटायर हो रहे हैं और सभी फिट हैं और मैदान पर काफी मेहनत कर रहे हैं। यही हाल ग्राउंड्समैन का भी है। वह अच्छे मैदान तैयार कर रहे हैं। यही क्रिकेट है। आपका शरीर वैसा नहीं है, लेकिन आपका दिमाग उसी तरह काम कर रहा है। जब आप फील्डिंग करेंगे तो गेंद जोर से ही आएगी, वही आपको यॉर्कर डालना है, वही आपको लेंथ डालना है, वही आपको 20 कदम से भागकर आकर गेंद फेंकनी है। तो आपको अपने माइंडसेट को बनाकर रखना होगा। हम हिंदुस्तानियों की फाइटिंग स्पिरिट है और वो तो कहीं जाएगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : BCCI
सवाल: युवाओं को क्या सलाह देना चाहेंगे कि वे खुद को फिट कैसे रखें? रैना: सबको फिटनेस का ध्यान रखना चाहिए। हमारे जमाने में हम योगा करते थे, एनसीसी करते थे, पहाड़ों पर चढ़ते थे, वैष्णो देवी जाते थे या उत्तराखंड के पहाड़ों पर जाते थे। शाम को खो-खो खेलते थे, कंचे खेलते थे, गिल्ली डंडा खेलते थे, लट्टू चलाते थे, पतंग लूटते थे। अब काफी बदलाव आया है। अब के बच्चों के पास टैबलेट है, यूट्यूब है। परिवार पर काफी कुछ निर्भर करता है कि वह अपने बच्चों को मैदान पर भेजें और खेलना चाहिए। जब युवाओं को पसीना आएगा तो उन्हें पता चलेगा। स्कूलों में खेल को बढ़ावा दिया जाने लगा है। बहुत सारे राजस्थान के बच्चे हैं, जिनके मां-बाप चाहते हैं कि वह देश के लिए खेलें या फिर आईपीएल में राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए खेलें। ऐसे ही अगर वह मेहनत करेंगे और बड़ों का उन्हें साथ मिलेगा तो जरूर कामयाब होंगे। हालांकि, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यूट्यूब या फिर गेमों से इतना नहीं होगा, मुझे लगता है आपको मैदान पर मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 7
सुरेश रैना का घर
- फोटो : Instagram
सवाल: यूपी में आपका पसंदीदा शहर कौन सा है? रैना: उत्तर प्रदेश बड़ा उत्तम प्रदेश है। गाजियाबाद मेरी जन्मभूमि है और लखनऊ मेरी कर्मभूमि है, क्योंकि मैं लखनऊ में पढ़ा हूं। मुंबई में काफी क्रिकेट खेला हूं, क्योंकि पापा मेरे आर्मी में थे कश्मीर से, मां हिमाचल प्रदेश से हैं। मैं पैदा उत्तर प्रदेश में हुआ। यूपी का अलग ही रुतबा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।