Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
after uri attack modi Cabinet approves purchase of 36 Rafale fighter jets, here are some facts
{"_id":"57e2a9734f1c1b4f1da83a02","slug":"after-uri-attack-modi-cabinet-approves-purchase-of-36-rafale-fighter-jets-here-are-some-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts
Sat, 24 Sep 2016 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान की खरीद सौदे को मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच राफेल सौदे पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होंगे। इस सौदे के तहत भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान 59 हजार करोड़ रुपये (7.8 मिलियन यूरो) कीमत पर खरीदेगा। इस खरीद सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यीव ली ड्रियान दिल्ली में उपस्थित रहेंगे।
इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts
2 of 5
फ्रांस के साथ राफेल विमानों का सौदा पहली बार 2012 में यूपीए के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से डील नहीं हो पाई थी। 126 विमानों की उस डील को मोदी सरकार ने टेंडरिंग में घपले के आरोपों के चलते रद्द कर दिया था। इसके बाद 36 राफेल विमानों को खरीदने का एलान हुआ, लेकिन कीमतों को लेकर पेंच फंसा रहा। हालांकि, अब गतिरोध खत्म होता दिख रहा है।
इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts
3 of 5
राफेल एक फ्रेंच शब्द है, जिसका मतलब होता है तूफान। यह लड़ाकू विमान दुश्मन को मिनटों में खाक कर देता है। राफेल में हवा से हवा में मारने वाली 6 मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। राफेल का निशाना इतना अचूक है कि ये 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी पूरी एक्यूरेसी के साथ बम गिरा सकता है। राफेल जब हथियारों से लैस होकर दुश्मन की ओर बढ़ेगा तो हिंदुस्तान की ताकत दोगुनी हो जाएगी। दुश्मनों के बीच खौफ के दूसरे नाम राफेल को ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ने में महारत हासिल है। पलक झपकते ही हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच छिपे दुश्मन को ये खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts
4 of 5
यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह 2200 से 2500 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। राफेल इस्लामाबाद और बीजिंग में बमबारी कर चार घंटे के अंदर नई दिल्ली वापस आ सकता है। इस्लामाबाद की नई दिल्ली से दूरी करीब 691 किलोमीटर है, जबकि बीजिंग की दूरी 3230 किमी। राफेल इस्लामाबाद जाकर 40 मिनट में लौट सकता है, जबकि बीजिंग की दूरी तय करने में उसे सिर्फ तीन घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल, जानें और Facts
5 of 5
राफेल में 1.30 एमएम की गन लगी होती है जो एक बार में 125 राउंड फायर कर सकती है। राफेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दूसरे लड़ाकू विमानों की तुलना में लंबाई चौड़ाई में काफी कम और भार में भी काफी हल्का। दो शक्तिशाली इंजन वाले राफेल विमान की लम्बाई महज 15.27 मीटर है, जबकि इसकी चौड़ाई 10.80 मीटर है। इसका कुल वजन बगैर हथियारों के 10 हजार तीन सौ किलोग्राम है और हथियार के साथ 15 हज़ार किलोग्राम है। दो शक्तिशाली इंजन वाला आसमान का ये तूफान किसी भी मौसम में काम कर सकता है। खराब से खराब मौसम में उड़ान भरने पर हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की काबिलियत रखता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।