देश आज अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुनिया ने कर्तव्य पथ पर परेड़ के साथ ही आसमान में भी भारत की ताकत देखी। आसमान में फ्लाईपास्ट के दौरान सुखोई से लेकर राफेल तक ने अपने पराक्रम से दुनिया को अवाक कर दिया। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर फ्लाईपास्ट में कुल 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए। इस दौरान लड़ाकू जहाजों की गगनभेदी आवाज और उनकी जांबाजी भरे कारनामों से वहां मौजूद दर्शक रोमांच से भर उठे।
Republic Day : राफेल का विजय रोल...सुखोई-30 का 'त्रिशूल'; 40 विमानों की गर्जना सुन हर देशवासी हो गया रोमांचित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 26 Jan 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन