एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने की शुरुआती जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एएआईबी रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजन ईंधन आपूर्ति के कारण बंद हो गए और विमान ने तेजी से ऊंचाई खोना शुरू कर दिया। विमान रनवे पार कर एयरपोर्ट की परिधि दीवार को पार करने से पहले ही नीचे गिरने लगा था। इसके बाद विमान मेडिकल कॉलेज की छत से जाकर टकरा गया। इस हादसे के दौरान विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया था।
{"_id":"687192b9ce72ac267108774a","slug":"air-india-plane-b787-8-crash-aaib-probe-report-boeing-ge-engines-pilot-health-bird-hit-fuel-supply-and-other-r-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Air India Plane Crash: हवाई अड्डे की दीवार पार करने से पहले ही विमान खोने लगा था ऊंचाई; AAIB जांच में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Plane Crash: हवाई अड्डे की दीवार पार करने से पहले ही विमान खोने लगा था ऊंचाई; AAIB जांच में खुलासा
Sat, 12 Jul 2025 04:09 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:09 AM IST
सार
Air India B787-8 Probe: एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही संस्था-AAIB ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में कहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजन ईंधन आपूर्ति के कारण बंद हो गए और विमान ने तेजी से ऊंचाई खोना शुरू कर दिया। विमान रनवे पार कर एयरपोर्ट की परिधि दीवार को पार करने से पहले ही नीचे गिरने लगा था।
विज्ञापन
एएआईबी की रिपोर्ट की बड़ी बातें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
टेकऑफ के समय विमान को पूरा थ्रस्ट मिला
रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने इंजन चालू करने के प्रयास किए। एक इंजन कुछ देर के लिए चला, पर दूसरा चालू नहीं किया जा सका। हादसे से पहले विमान 32 सेकंड हवा में रहा। विमान के थ्रस्ट लीवर भी निष्क्रिय अवस्था में थे, जिससे उनकी खराबी का संकेत मिलता है। टेकऑफ के समय विमान को पूरा थ्रस्ट मिला था। ईंधन में कोई मिलावट नहीं मिली। विमान का फ्लैप सेटिंग 5 डिग्री और गियर (नीचे) थे जो उड़ान के लिए सही स्थिति होती है। हालांकि, ईंधन स्विच में खराबी के संबंध में एफएफए की सलाह थी, पर एअर इंडिया ने इसकी जांच नहीं की थी। विमान का वजन तय सीमा के भीतर ही था और कोई खतरनाक सामान भी नहीं था।

एअर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले खुला फ्लाइट का RAT
- फोटो : एएआईबी रिपोर्ट
विमान से पक्षी के टकराने के संकेत नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जिससे विमान के किसी पक्षी के टकराने का संकेत मिलता हो। मौसम भी साफ था, हवाएं भी हल्की थीं। दोनों पायलट स्वस्थ थे और उनके पास उड़ान का पर्याप्त अनुभव भी था। तोड़फोड़ के भी किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

रिहायशी इलाके में गिरा विमान
- फोटो : अमर उजाला
आखिर कैसे बंद हुआ फ्यूल कंट्रोल स्विच
कॉकपिट की वायस रिकॉर्डिंग में एक पायलट कहते सुना गया कि तुमने स्विच बंद क्यों किया? दूसरा पायलट कहता है कि मैंने बंद नहीं किया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर फ्यूल कंट्रोल स्विच कैसे बंद हुए।
ये भी पढ़ें- Air India Plane Crash AAIB Report: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आई, इंजन और ईंधन पर कही यह बात

एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर
- फोटो : PTI
तो बंद हो जाते हैं दोनों इंजन
कॉकपिट के फ्यूल कंट्रोल स्विच से इंजन को फ्यूल दिया या बंद किया जाता है। दोनों स्विच एकसाथ कटऑफ हो जाएं तो इंजन बंद हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे का 'कारण' पता लगा, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट की पांच बड़ी बातें
कब और कहां हुआ हादसा
बता दें कि एअर इंडिया विमान बी787-8 12 जून की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणीनगर में क्रैश हुआ था। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।