फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बुमराह ने लॉर्ड्स में पहली बार लिए पांच विकेट; राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे

Fri, 11 Jul 2025 07:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Jul 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या चार गोलियां मारकर की गई। मामले में आरोपी पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है और मां को भी जांच में शामिल किया जाएगा। उधर, लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए जबकि भारत ने शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वहीं, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ कैंटीन में मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। विमानन मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जल्द आएगी। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के लिए शिवसेना का भाजपा में विलय तक करने को तैयार हैं। उधर, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने विदेश मंत्रालय के 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की है। राजनयिकों ने इससे अमेरिका का वैश्विक प्रभाव कमजोर पड़ने की चेतावनी दी है। जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनएसए अजित डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कामयाब बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सभी नौ ठिकाने सटीकता से निशाना बनाए गए। गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल सरकार ने अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया है। वहीं कंबोडिया में संसद ने ऐसा संविधान संशोधन पारित किया जिससे सरकार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की नागरिकता रद्द कर सकेगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें... 
top headline today important and big news stories updates
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: एक-दो-तीन नहीं मारी गई इतनी गोलियां, अब पुलिस ढूंढ रही बची हुई बुलेट 
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या चार गोलियां मारने से हुई थी। पूरे मामले के खुलासे के लिए आरोपी पिता को पुलिस ने एक दिन रिमांड पर लिया है। यह बात भी सामने आ रही है कि वारदात के दौरान मृतका की मां पहली मंजिल पर मौजूद थी। राधिका यादव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को बोर्ड की तरफ से किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पिता से लाइसेंसी रिवाल्वर के कारतूस बरामद करेगी और इस मामले की हर पहलु से जांच करेगी। राधिका की मां को जांच शामिल किया जाएगा। पुलिस जांच में आरोपी पिता दीपक से पता करेगी कि उसके पास कितनी अधिकृत गोलियां हैं और इस वारदात के बाद बची हुई गोलियां कहां हैं। बताया जा रहा है कि कुछ गोलियों को कासन गांव में छिपाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
top headline today important and big news stories updates
शरफुद्दौला सैकत-यशस्वी जायसवाल - फोटो : ICC/BCCI
Ind vs Eng Live Score: भारत को पहली पारी में झटका, यशस्वी 13 रन बनाकर आउट; जोफ्रा आर्चर को मिली सफलता
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी लॉर्ड्स टेस्ट (तीसरा मुकाबला) का दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है। भारत को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंदों में सिर्फ 13 रन बना पाए। अब केएल राहुल का साथ देने करुण नायर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
संजय गायकवाड़ ने अब AIMIM नेता को धमकी दी - फोटो : X @sanjaygaikwad34
Maharashtra: कैंटीन मारपीट मामले में विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में शिवसेना विधायक के कैंटीन कर्मचारी से मारपीट मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घटना की जांच शुरू करने के लिए पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है तो उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
के. राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI
Air India Plane Crash: 'एयर इंडिया विमान हादसे पर जल्द आएगी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट', विमानन मंत्री का बयान
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद में पिछले महीने हुए घातक एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट बहुत जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस पूरी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है। एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट एआई 171) 12 जून को लंदन के गैटविक जा रहा था। विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से टकरा गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री इस हादसे में बच गया। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed