{"_id":"5ab7169d4f1c1bc0758b7613","slug":"akash-ambani-proposed-shloka-mehta-wedding-will-happen-in-mumabai-later-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी के बेटे ने की 'सगाई', देखिए जश्न की तस्वीरें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुकेश अंबानी के बेटे ने की 'सगाई', देखिए जश्न की तस्वीरें
Sun, 25 Mar 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से साल के अंत तक होने वाली है। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। दोनों ही परिवार एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं आकाश और श्लोका के बारे में कुछ दिलचस्प बातें :
गोवा में किया प्रपोज
2 of 5
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की गोवा में प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी हुई। यहां फूलों से बने एक मंच पर आठ मिनट का फोटो शूट हुआ। इसमें आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया जिसे श्लोका ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद यहां डांस पार्टी हुई।
एक ही स्कूल से की पढ़ाई
3 of 5
आकाश और श्लोका दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) से साथ में ही पढ़ाई की। स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद आकाश आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। तो वहीं दूसरी तरफ 2009 में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका भी एन्थ्रोलोजी की पढ़ाई करने अमेरिका चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की बात देर से आई सामने
4 of 5
दोनों के ही परिवार एक दूसरे के साथ कई मौकों पर साथ देखे गए हैं। श्लोका भी कई मौकों पर आकाश अंबानी के साथ नजर आ चुकी हैं। लेकिन दोनों की शादी की बात उनके घरवालों ने काफी समय तक सामने नहीं आने दी।
विज्ञापन
संभाल रहे फेमिली बिजनेस
5 of 5
अकाश और श्लोका पढ़ाई करने के बाद अपने फैमिली बिजनेस से जुड़ गए। अाकाश अंबानी रिलाइंस जियो संभाल रहे हैं और श्लोका साल 2014 से रोजी ब्लू डायमंड की डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही श्लोका कनेक्ट फॉर फाउंडेशन की को-फाउंडर भी हैं, यह एक ऐसा संगठन है जो एनजीओ को विभिन्न कार्यों के लिए स्वंयसेवक उपलब्ध कराता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।