Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 12 April 2022 Brooklyn Attck UP MLC Election Result BJP Yogi Adityanath IPL 2022 Latest News Update
{"_id":"6255ac6c45e29771057fe330","slug":"amar-ujala-top-news-12-april-2022-brooklyn-attck-up-mlc-election-result-bjp-yogi-adityanath-ipl-2022-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: ब्रूकलिन में मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का दबदबा, पढ़ें देश-दुनिया के बड़े समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: ब्रूकलिन में मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का दबदबा, पढ़ें देश-दुनिया के बड़े समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:14 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें भाजपा ने अपना परचम लहराया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 8
Brooklyn Attack
- फोटो : video grab
अमेरिका में फायरिंग और धमाका
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए। हमले को अंजाम देकर हमलवार फरार हो गया। घटनास्थल की एक तस्वीर में लोगों को स्टेशन के फर्श पर पड़े खून से लथपथ यात्रियों की देखभाल करते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 8
नीरव मोदी
- फोटो : File
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका
पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सहयोगी परब सुभाष शंकर को मंगलवार को मिस्र के काहिरा से मुंबई लेकर आई है। उसे विशेष विमान से मुंबई लाया गया। अदालत ने परब सुभाष शंकर को 26 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटें जीतने में पार्टी कामयाब रही। भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। जानिए किस प्रत्याशी ने कहां से की जीत हासिल
विज्ञापन
5 of 8
CM HEMANT SOREN
- फोटो : social media
झारखंड में बचाव अभियान खत्म
झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान आखिरकार खत्म हो गया है। यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।