आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोरोना का पहला मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बारामुला के पट्टन में आतंकियों ने सरपंच मंजूर अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: आईपीएल में कोरोना संक्रमण का पहला मामला और बारामुला में सरपंच की हत्या, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
आईपीएल 2022 में कोरोना का पहला मामला
आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी। शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर
बारामुला में सरपंच की गोली मारकर हत्या
बारामुला के पट्टन में आतंकियों ने सरपंच मंजूर अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और अन्य एजेंसियों के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
भारत को एस-400 प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के लिए रूस से मिले उपकरण-सिमुलेटर
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत को मॉस्को से एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के लिए सिमुलेटर और अन्य उपकरण प्राप्त हुए हैं। मिसाइल प्रणाली की दूसरी स्क्वाड्रन एक ट्रेनिंग स्क्वाड्रन है और इसमें केवल सिमुलेटर और अन्य प्रशिक्षण संबंधी उपकरण होते हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार इस स्क्वाड्रन में मिसाइल या लॉन्चर नहीं होते हैं। पढ़ें पूरी खबर
ईश्वरप्पा ने सीएम बोम्मई को सौंपा इस्तीफा
ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या को लेकर विवाद में फंसे राज्य के मंत्री केएस ईश्वरप्पा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले राज्य सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास और पंचायत राज (आरडीपीआर) मंत्री ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे से पहले अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक साजिश के तहत अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से बेगुनाह निकलेंगे और निश्चित रूप से दोबारा मंत्री बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
