फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी की यूपी को करोड़ों की सौगात और कानपुर में बवाल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 03 Jun 2022 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 10:44 PM IST
सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
 

विज्ञापन
Amar Ujala Top News PM Narendra Modi UP Visit Kanpur Violence EPFO Intrest Rate Varsha Priyadarshini Controversy Latest News Update
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा कानपुर में देर शाम दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

Amar Ujala Top News PM Narendra Modi UP Visit Kanpur Violence EPFO Intrest Rate Varsha Priyadarshini Controversy Latest News Update
पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर

पीएम मोदी ने परियोजनाओं का किया शिलान्यास    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3.0 में 80224 करोड़ की 1406 निवेश परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर मोदी ने प्रदेश में तेजी से विकास के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा, यूपी 21 वीं सदी में देश की ग्रो स्टोरी को मोमेंटम देगा और यह हिंदुस्तान का अगले 10 वर्ष में बहुत बड़ा ड्राइविंग फोर्स बनने वाला है। उन्होंने निवेशकों को पूरे उत्साह के साथ यूपी की विकास यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News PM Narendra Modi UP Visit Kanpur Violence EPFO Intrest Rate Varsha Priyadarshini Controversy Latest News Update
EPFO - फोटो : iStock

केंद्र सरकार ने दिया बड़ा झटका
केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.1 फीसदी ब्याज दर को अनुमति दे दी है। यह चार दशक से अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है। इस फैसला का लगभग पांच करोड़ उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News PM Narendra Modi UP Visit Kanpur Violence EPFO Intrest Rate Varsha Priyadarshini Controversy Latest News Update
कानपुर में पथराव और हिंसा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बवाल
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। अल्पसंख्य समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। बता दें कि जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News PM Narendra Modi UP Visit Kanpur Violence EPFO Intrest Rate Varsha Priyadarshini Controversy Latest News Update
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत की सख्त आपत्ति
अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने इसे अंतर्राष्ट्रीय वोट बैंक की राजनीति करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर यूएस स्टेट डिपार्टमेंट 2021 रिपोर्ट और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दुर्भावना से ग्रस्त जानकारी देने वाली टिप्पणियों का संज्ञान लिया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। हम आग्रह करेंगे कि एकतरफा जानकारी और पक्षपातपूर्ण विचारों के आधार पर आकलन से बचा जाए। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed