Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Priyanka Gandhi Corona Positive Akshay Kumar Samrat Prithviraj Varsha Priyadarshini Controversy Latest Update
{"_id":"629a37a986eba425355d2a02","slug":"faces-of-the-day-priyanka-gandhi-corona-positive-akshay-kumar-samrat-prithviraj-varsha-priyadarshini-controversy-latest-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित और अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज, पढ़ें क्यों चर्चा में वर्षा प्रियदर्शिनी? ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित और अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज, पढ़ें क्यों चर्चा में वर्षा प्रियदर्शिनी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:02 PM IST
सार
आज इस कॉलम में हम आपको प्रियंका गांधी, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और वर्षा प्रियदर्शिनी के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में शुक्रवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। आज इस कॉलम में हम आपको प्रियंका गांधी, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और वर्षा प्रियदर्शिनी के बारे में बता रहे हैं।
2 of 5
Priyanka Gandhi
- फोटो : Amar Ujala
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Amar Ujala
अक्षय कुमार
'सम्राट पृथ्वीराज' आखिरकार सिनेमाघरों में आ ही गई। हिंदी सिनेमा का क्रेज दुनिया भर में कैसा है, इसकी गवाही यहां अबू धाबी के उस सिनेमाघर में मिली जहां 'सम्राट पृथ्वीराज' को देखने अच्छे खासे लोग जुटे। इन लोगों में किसी ऐतिहासिक फिल्म या अक्षय कुमार की फिल्म या यशराज फिल्म्स की फिल्म देखने से ज्यादा क्रेज रहा एक नई फिल्म देखने का। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varsha Priyadarshini
- फोटो : Amar Ujala
वर्षा प्रियदर्शिनी
उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके सांसद पति अनुभव मोहंती इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कारण अनुभव मोहंती का वो केस, जिसमें उन्होंने अपनी अभिनेत्री पत्नी पर आठ साल से शारीरिक संबंध नहीं बनाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 5
Bobby Deol
- फोटो : Amar Ujala
बॉबी देओल
बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट आज यानी 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है, जिस वजह से फैंस काफी खुश है। वहीं, अब बॉबी देओल अपने फैंस के लिए 'आश्रम 4' की झलक भी लेकर आए हैं। अभिनेता ने 'आश्रम' के अगले सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि 'आश्रम 3' के बाद अब इसका नया सीजन भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।