{"_id":"629a27c7327cf51da815f9ac","slug":"hardik-pandya-shares-motivational-message-ahead-of-india-vs-south-africa-t20i-series-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20I: हार्दिक पांड्या ने बताई टीम इंडिया से 'बाहर' होने की सच्चाई, वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20I: हार्दिक पांड्या ने बताई टीम इंडिया से 'बाहर' होने की सच्चाई, वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:02 PM IST
सार
28 वर्षीय हार्दिक ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में यूएई में टी-20 विश्व कप के दौरान खेला था। उन्होंने आईपीएल में 15 मैचों में 487 रन बनाए। इसके अलावा आठ विकेट भी झटके। इसमें फाइनल में 17 रन देकर तीन विकेट शामिल है।
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 का सीजन हार्दिक पांड्या के नाम रहा। उन्होंने न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाया। गुजरात टाइटंस की जीत के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने हार्दिक की कप्तानी क्षमता की तारीफ की। इयान बिशप ने तो यहां तक कह दिया कि हार्दिक किसी भी टीम के लिए सोना हैं।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक ने टीम इंडिया में भी वापसी की है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हार्दिक पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले थे। कई लोगों का मानना था कि हार्दिक का समय खत्म हो चुका और बीसीसीआई उनसे काफी नाराज है, लेकिन हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ा है।
नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले गुजरात टाइटंस ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि किस प्रकार टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है। हार्दिक ने कहा कि वह आईपीएल में अपने शानदार फॉर्म का इस्तेमाल टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कराने के लिए करेंगे।
उन्होंने वीडियो में कहा- पुराना हार्दिक पांड्या वापसी करने को तैयार है। अब फैन्स भी स्टेडियम में वापस आ गए हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि वापसी करने का यही सही वक्त है। बहुत सारे मैच खेले जाने हैं और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जो किया, मैं अपने देश के लिए भी वैसा ही प्रदर्शन करूंगा।
3 of 4
डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल से पहले हार्दिक लंबे समय तक पीठ की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसी अटकलें थीं कि फिटनेस के मुद्दों के कारण बोर्ड ने हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया था। ऑलराउंडर ने बताया कि क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला उनका था और बीसीसीआई ने उन्हीं के कहने पर भारतीय टीम से ड्रॉप किया था।
हार्दिक ने कहा- बहुत से लोग नहीं जानते कि मैंने खुद ही को टीम इंडिया से ड्रॉप किया था। यह मेरा निर्णय था। बहुत सी गलत धारणा थी कि मुझे टीम से बाहर किया गया है। जब आप उपलब्ध हों तभी सिर्फ ड्रॉप किया जाता है, जब मैं उपलब्ध ही नहीं हूं तो बोर्ड मुझे ड्रॉप कैसे करेगा। बीसीसीआई को थैंक यू कि उन्होंने मुझे लंबा ब्रेक लेने की अनुमति दी। मुझे वापस आने के लिए मजबूर भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
28 वर्षीय हार्दिक ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में यूएई में टी-20 विश्व कप के दौरान खेला था। उन्होंने आईपीएल में 15 मैचों में 487 रन बनाए। इसके अलावा आठ विकेट भी झटके। इसमें फाइनल में 17 रन देकर तीन विकेट शामिल है। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।