Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj Wedding: After marriage sister Malti Chahar give advice to brother Deepak Chahar, said take care of your back and shoulder during honeymoon
{"_id":"629a1b936d13f7538e2df575","slug":"deepak-chahar-jaya-bhardwaj-wedding-after-marriage-sister-malti-chahar-give-advice-to-brother-deepak-chahar-said-take-care-of-your-back-and-shoulder-during-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Wedding: शादी के बाद मालती ने भाई दीपक चाहर को दी सलाह, कहा- हनीमून के दौरान पीठ का ध्यान रखना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepak Chahar Wedding: शादी के बाद मालती ने भाई दीपक चाहर को दी सलाह, कहा- हनीमून के दौरान पीठ का ध्यान रखना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:02 PM IST
सार
दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर ने उन्हें खास सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भाई दीपक को शादी की बधाई दी और उनके मजे भी लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर हाल ही में गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने आगरा के फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए। दीपक ने शादी में खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया था। दीपक के भाई और पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी भी शादी में मौजूद रहीं। अब दीपक और जया हनीमून पर जा रहे हैं।
2 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल)
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए दीपक की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर ने भाई को खास सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भाई दीपक को शादी की बधाई दी और उनके मजे भी लिए। मालती ने हनीमून पर दीपक को पीठ का ध्यान रखने की सलाह दी है। दरअसल, दीपक पिछले कुछ समय से पीठ की चोट से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं लिया था।
मालती ने इंस्टाग्राम पर लिखा- अब लड़की हमारी हुई। दोनों को वैवाहिक जीवन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपक चाहर हनीमून के दौरान तुम अपनी पीठ का ध्यान रखना। वर्ल्ड कप आने वाला है। इसके साथ ही मालती ने मजाक वाली इमोजी भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर चोट की वजह से फरवरी से क्रिकेट क्रिकेट से दूर हैं। वह 20 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में हुए टी-20 मैच में चोटिल हुए थे। तब उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी की समस्या थी। इसके बाद वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब कर रहे थे। आईपीएल के लिए फिटनेस हासिल की जल्दी में दीपक को पीठ में चोट लग गई। साथ ही आईपीएल 2022 में कोई मुकाबला नहीं खेला।
विज्ञापन
5 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
नीलामी में 14 करोड़ रुपये में बिके थे दीपक
दीपक चाहर को आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे ईशान किशन के बाद नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2018 की नीलामी में उन्हें सिर्फ 80 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए कुछ शानदार प्रदर्शनों के बाद उनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।