{"_id":"6299b8a416e26b55434cb7d8","slug":"odisha-court-decision-on-bjd-mp-anubhav-mohanty-and-actress-varsha-priyadarshini-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Marital Dispute: '8 साल में एक बार भी नहीं बनाए संबंध और कितना इंतजार करे पति', जानिए सांसद पति और अभिनेत्री पत्नी मामले में कोर्ट का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Marital Dispute: '8 साल में एक बार भी नहीं बनाए संबंध और कितना इंतजार करे पति', जानिए सांसद पति और अभिनेत्री पत्नी मामले में कोर्ट का फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
अदालत ने वर्षा प्रियदर्शनी को आदेश दिया है कि वे दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें। वहीं अनुभव मोहंती को हर महीने 30 हजार रुपये गुजारे के लिए वर्षा को देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उड़िया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से लोकसभा सांसद बने बीजद नेता अनुभव मोहंती का तलाक इन दिनों चर्चा में हैं। फिलहाल मामला अदालत में है। इस बीच कटक के एडीजेएम कोर्ट ने अनुभव मोहंती की याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने वर्षा प्रियदर्शनी को आदेश दिया है कि वे दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें। वहीं अनुभव मोहंती को हर महीने 30 हजार रुपये गुजारे के लिए वर्षा को देने के भी निर्देश दिए हैं।
प्रियदर्शनी के खिलाफ दाखिल की थीं याचिकाएं
2 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनुभव मोहंती ने वर्षा के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल कर कहा था कि, वह उनका पैतृक आवास खाली कर दें, मैं उनके लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हूं। इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने वर्षा के आय के स्रोतों का खुलासा करने की भी मांग की थी। बीते सप्ताह अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
कोई कितने दिन इंतजार करे
3 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, तलाक मामले में सांसद अनुभव मोहंती कई बार सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी को लेकर खुलासा कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पत्नी के साथ यौन संबंधों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी पत्नी वर्षा ने संबंध बनाने की इजाजत नहीं दी है। मैं मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। कोई कितने दिन और इंतजार करे, मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 में हुई थी शादी
4 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़िया फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अनुभव मोहंती ने 2013 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2014 में उन्होंने वर्षा प्रियदर्शिनी से शादी रचाई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आईं और पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होते गए। 2016 में पहली बार अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा था कि हमारी शादी को दो साल बीत गए हें, लेकिन पत्नी प्रियदर्शिनी यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं देती हैं।
विज्ञापन
2020 में दाखिल की थी तलाक याचिका
5 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अनुभव मोहंती पत्नी प्रियदर्शनी से तलाक लेने के लिए 2020 में कोर्ट पहुंचे। उन्होंने तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वर्षा ने भी मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।