फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: राहुल गांधी से ईडी ने की पूछताछ और महंगाई दर में मामूली कमी, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 13 Jun 2022 11:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 11:31 PM IST
सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Amar Ujala Top News Rahul Gandhi was questioned by ED slight reduction in inflation rate Latest News Update
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए। इस दौरान उनसे करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ चली। इसके अलावा देश की जनता के लिए राहत भरी खबर भी आई। खुदरा महंगाई दर अप्रैल के मुकाबले मई में घटी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

Amar Ujala Top News Rahul Gandhi was questioned by ED slight reduction in inflation rate Latest News Update
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी। - फोटो : Agency

राहुल गांधी से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिन में करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ हुई। राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई। दूसरे राउंड में राहुल से ईडी ने करीब साढ़े पांच घंटे तक सवाल पूछे। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News Rahul Gandhi was questioned by ED slight reduction in inflation rate Latest News Update
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

कनाडा के प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसी साल जनवरी में भी ट्रूडो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस लिहाज से छह महीने के अंदर ही ट्रूडो दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- "फिलहाल मुझे ठीक महसूस हो रहा है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोरोना वैक्सीन की सभी डोज ली थीं। तो अगर आपका टीकाकरण नहीं हुआ है तो टीका लगवाएं और अगर हो सके तो बूस्टर भी लें।" पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News Rahul Gandhi was questioned by ED slight reduction in inflation rate Latest News Update
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह - फोटो : आईपीएल

बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन बढ़ाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स (पुरुष और महिला) और मैच अधिकारियों की पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पूर्व क्रिकेटर्स की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। इससे करीब 900 पुरुष और महिला क्रिकेटरों के अलावा मैच अधिकारियों को भी लाभ मिलेगा। बीसीसीआई सचिव ने कहा है कि इसका फायदा जल्द ही लोगों को मिलने लगेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News Rahul Gandhi was questioned by ED slight reduction in inflation rate Latest News Update
SIPRI की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

भारत के परमाणु हथियार बढ़ाने पर रिपोर्ट
दुनियाभर में परमाणु हथियारों की जंग तेज होती जा रही है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की हालिया रिपोर्ट में एशिया में परमाणु शक्ति से संपन्न तीन देशों के न्यूक्लियर हथियारों के बारे में जानकारी दी गई है। वैश्विक स्तर पर हथियारों की खरीद-बिक्री पर निगरानी रखने वाली इस संस्था के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और चीन ने बीते एक साल में अपने परमाणु हथियार के जखीरे में खास बढ़ोतरी नहीं की है, बल्कि इनको लॉन्च करने से जुड़े हथियारों का उत्पादन बढ़ाया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed