फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरिंदर सिंह के नाती और कर्ण सिंह की नातिन की शाही शादी की तस्वीरें

Sun, 05 Mar 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Amarinder's grandson Nirvan Singh wedding
- फोटो : मृगांका सिंह, निर्वाण सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दवार नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाती निर्वाण सिंह शनिवार को कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की पोती मृगांका सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शाही परिवारों से ताल्लुक रखने वाले इस जोड़े की शादी लुटियन दिल्ली के कश्मीर हाउस में सिख और हिंदू रीति रिवाजों से पूरी हुई। देखें शादी की रौनक...

Amarinder's grandson Nirvan Singh wedding
इस विवाह में कई शाही परिवारों के मेहमान भी शामिल हुए। निर्वाण सिंह अमरिंदर सिंह की बेटी जयाइंदर के बेटे हैं और मृगांका सिंह कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की बेटी हैं। मृगांका सिंह की मां चित्रगंधा सिंह का ताल्लुक सिंधिया परिवार से है। चित्रगंधा सिंह पूर्व कांग्रेस नेता और ग्वालियर शाही परिवार के माधवराव सिंधिया की बेटी हैं।
Amarinder's grandson Nirvan Singh wedding
फंक्शन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarinder's grandson Nirvan Singh wedding
शादी में पटियाला, जम्मू-कश्मीर रॉयल और ग्वालियर राजपरिवार के सदस्य भी शरीक हुए।
 
विज्ञापन
Amarinder's grandson Nirvan Singh wedding
रविवार को होने वाले रिसेप्शन में देश के शीर्ष नेताओं के शरीक होने की उम्मीद है। रिसेप्शन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया सहित राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed