पूरे राजकीय सम्मान के साथ जब अम्मा को उनके राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन की समाधि के बगल में दफनाया गया तो लाखों शोक-संतप्त प्रशंसकों की अश्रुपूरित आंखें छलक उठीं। तीन दशकों तक तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अन्नाद्रमुक प्रमुख अम्मा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल विद्यासागर राव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन और फिल्म अभिनेता रजनीकांत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने राजाजी हॉल में भावभीनी श्रद्धांजलि दी जहां सुबह से गरीबों की मसीहा और 68 वर्षीया अम्मा का पार्थिव शरीर रखा गया था।
पंचतत्व में विलीन हुईं अम्मा, तस्वीरों में देखें अंतिम यात्रा के वो रुलाने वाले पल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन