Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Arvind Kejriwal has the most Twitter followers, how popular are other Chief Ministers including Yogi-Mamta?
{"_id":"639bec78daa2e51a9f0c1f93","slug":"arvind-kejriwal-has-the-most-twitter-followers-how-popular-are-other-chief-ministers-including-yogi-mamta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CMs Twitter Follower: केजरीवाल के सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स, योगी-ममता समेत अन्य मुख्यमंत्री कितने चर्चित?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CMs Twitter Follower: केजरीवाल के सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स, योगी-ममता समेत अन्य मुख्यमंत्री कितने चर्चित?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:05 AM IST
सार
सबसे ज्यादा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कितने फॉलोअर्स हैं?
एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद से ट्विटर की काफी चर्चा हो रही है। मस्क हर रोज नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। ब्लू टिक, यलो टिक से लेकर यूजर्स से पैसा वसूलने तक की खबरें आ रहीं हैं। दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा ट्विटर का यूज होता है।
statista.com की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कुल सात करोड़ 69 लाख यूजर्स हैं। दूसरे नंबर पर जापान है। यहां पांच करोड़ 89 लाख ट्विटर यूजर्स हैं। भारत की बात करें तो यहां कुल दो करोड़ 36 लाख लोग ट्विटर यूज करते हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर नेता, अभिनेता और आम लोग तक इसमें शामिल हैं।
आज हम आपको देश के मुख्यमंत्रियों के ट्विटर अकाउंट के बारे में बताएंगे। सबसे ज्यादा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कितने फॉलोअर्स हैं?
Trending Videos
2 of 30
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 26.7 मिलियन यानी दो करोड़ 67 लाख फॉलोअर्स हैं। 2011 में ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले केजरीवाल ने 216 लोगों को फॉलो किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 30
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22.8 मिलियन यानी दो करोड़ 28 लाख फॉलोअर्स हैं। 2015 में योगी आदित्यनाथ का ट्विटर पर अकाउंट बना था। सीएम योगी ने 52 लोगों को फॉलो किया है।
4 of 30
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज सिंह चौहान : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2013 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। चौहान के अभी 80 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं। खुद सीएम शिवराज 394 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
5 of 30
नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
नीतीश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्विटर अकाउंट पर कुल 80 लाख फॉलोअर्स हैं। नीतीश कुमार ने 2010 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था और अभी 43 लोगों को फॉलो करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।