फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की 10 तस्वीरें, जिनके कारण हो रही राहुल गांधी की चर्चा

Sat, 08 Oct 2022 04:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 08 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

अब तक इस यात्रा से कई विवाद जुड़ चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। आइए उन तस्वीरों को देखते हैं और साथ में समझने की कोशिश करते हैं कि इनके राजनीतिक मायने क्या हैं?  

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: 10 pictures of Rahul Gandhi of bharat jodo yatra
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 31वें दिन कर्नाटक के मायासांद्रा में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेताओं को इस यात्रा से जनाधार बढ़ने की उम्मीद है। 


अब तक इस यात्रा से कई विवाद जुड़ चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। आइए उन तस्वीरों को देखते हैं और साथ में समझने की कोशिश करते हैं कि इनके राजनीतिक मायने क्या हैं?  
 
Bharat Jodo Yatra: 10 pictures of Rahul Gandhi of bharat jodo yatra
यात्रा में मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
1. जब मां के जूतों का फीता बांधते दिखे राहुल : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 27वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में पहुंचीं। इस दौरान सोनिया और राहुल की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली।



कांग्रेस की ओर से भी इस तस्वीर और वीडियो को ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सिर्फ लिखा था मां। वहीं दूसरे ट्वीट पर परवरिश। राहुल अपनी मां सोनिया का हाथ पकड़कर यात्रा में चलते हुए दिखाई दिए। कुछ दूर तक चलने के बाद जब उन्हें लगा कि मां थक गईं हैं तो उन्होंने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठने को बोल दिया। बता दें कि सोनिया गांधी की कुछ दिनों पहले तबियत खराब थी। हाल ही में वह रिकवर हुई हैं। ऐसे में मां का ख्याल रखते हुए तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने राहुल की खूब तारीफ की। 
Bharat Jodo Yatra: 10 pictures of Rahul Gandhi of bharat jodo yatra
बच्ची को सैंडल पहनाते हुए राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
2. जब बच्ची को सैंडल पहनाया : यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक बच्ची को सैंडल पहनाते हुए दिखे। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने राहुल की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: 10 pictures of Rahul Gandhi of bharat jodo yatra
बारिश में भाषण देते हुए राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
3. जब बारिश में भी भाषण देते रहे राहुल गांधी : सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तेज बारिश के बीच भी राहुल गांधी भाषण देते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि उनको सुनने के लिए आम लोग भी तेज बारिश के बीच खड़े रहे। ये वीडियो यात्रा के 25वें दिन की है। तब राहुल गांधी कर्नाटक के मैसूर में भारी बारिश में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: 10 pictures of Rahul Gandhi of bharat jodo yatra
नन्ही इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
4. जब यात्रा में पहुंची नन्ही इंदिरा : भारत जोड़ो यात्रा में एक जगह नन्ही इंदिरा गांधी भी पहुंची। दरअसल एक छोटी सी बच्ची इंदिरा गांधी बनकर यात्रा में शामिल हुई थी। राहुल गांधी बच्ची का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed