{"_id":"6302154450b20802316c4abd","slug":"bhavya-roy-who-is-the-abusive-lady-of-noida-know-the-full-story-and-what-has-happened-in-this-case-so-far","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhavya Roy: कौन है नोएडा की गालीबाज महिला? जानें पूरी कहानी और अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhavya Roy: कौन है नोएडा की गालीबाज महिला? जानें पूरी कहानी और अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:59 AM IST
सार
सिक्योरिटी गार्ड को गालियां देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले महिला को फ्लैट से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में लोग महिला पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
नोएडा की गालीबाज महिला
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह से नोएडा की एक पॉश सोसायटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिखाई दे रही है। गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे धक्का देने की कोशिश भी कर रही है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना होने लगी।
Trending Videos
वायरल वीडियो में हंगामा करती महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले जान लीजिए मामला क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला 20 अगस्त का है। नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी विश टाउन सोसायटी है। यहां रहने वाली भव्या रॉय शाम करीब पांच से छह बजे के बीच अपनी होंडा सिटी कार से सोसायटी से बाहर निकल रहीं थीं। बताया जाता है कि सोसायटी से बाहर जाने वाली गाड़ियों का गार्ड नंबर नोट करता है। जब भव्या गेट पर पहुंचीं तो गार्ड गाड़ी का नंबर नोट करने लगा। इससे गेट खोलने में कुछ सेकेंड की देरी हुई तो भव्या भड़क गईं। आरोप है कि शीशा नीचे करके वह गार्ड को गाली देने लगीं।
गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो भव्या और भड़क गईं और कार से नीचे उतरकर गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगीं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। ये वीडियो दो मिनट पांच सेकेंड का है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देश के कई बड़े पत्रकार, अफसर, नेताओं ने इस वीडियो को शेयर कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के लिए इन नामों का चर्चा, जानें किसने भारत के खिलाफ कौन सी साजिशें रचीं

भव्या रॉय
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं भव्या रॉय?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा की सोसायटी में गार्ड से गाली-गलौज करने वाली भव्या रॉय पेशे से वकील हैं। महिला सोसायटी की एक फ्लैट में रहती हैं। आरोप है कि गार्ड को गाली देने के दौरान भव्या ने खूब शराब भी पी रखी थी।
ये भी पढ़ें : JNU में कंडोम से लेकर पांच लोगों को मारने तक, भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के वे बयान जिनपर मचा बवाल

भव्या रॉय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
- फोटो : अमर उजाला
अब तक क्या-क्या हुआ?
20 अगस्त
शाम करीब छह बजे जेपी विश टाउन सोसायटी में गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दी।
21 अगस्त
सुबह करीब सात बजे से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
सुबह 10 बजे तक देश की कई बड़ी हस्तियों ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
दोपहर दो बजे के करीब पुलिस जेपी विश टाउन पहुंची।
2:30 बजे महिला के साथ ही पुलिस थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस महिला की कार में दिखाई दी। वीवीआईपी ट्रिटमेंट को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
चार बजे पुलिस ने गालीबाज महिला यानी भव्या रॉय की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।