सब्सक्राइब करें

BJP Mega Plan: भाजपा ने बनाया 18 राज्य जीतने का मास्टर प्लान, पांच बिंदुओं में जानें क्या है नई रणनीति?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 03 Jul 2022 11:37 PM IST
सार

भाजपा ने अगले दो साल में 18 राज्य फतेह के साथ-साथ लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अगर यह मास्टर प्लान काम करता है तो 11 राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी।

विज्ञापन
BJP Plan 2023-2024 for Winning Election in These 18 States with Lok Sabha Know About Master Plan in Five Points
भाजपा का मिशन इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। आज बैठक का दूसरा दिन है। इस बैठक में भाजपा ने अगले दो साल में 18 राज्य फतेह के साथ-साथ लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अगर यह मास्टर प्लान काम करता है तो 11 राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। वहीं, उसे सात नए राज्यों की सत्ता भी मिल जाएगी, जहां अभी भाजपा विरोधी राजनीतिक दल सत्ता में हैं। 
loader


अब सवाल उठता है कि क्या यह संभव हो पाएगा? भाजपा का मास्टर प्लान क्या है? यह कैसे काम करेगा? किन-किन राज्यों पर है भाजपा की नजर? आइए जानते हैं...
 
Trending Videos
BJP Plan 2023-2024 for Winning Election in These 18 States with Lok Sabha Know About Master Plan in Five Points
गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2022 में ये राज्य निशाने पर : 2022 के आखिर तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इन दोनों राज्यों में अभी भाजपा की सरकार है। ऐसे में चुनाव के लिए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक लगातार दोनों राज्यों का दौरा कर रहे हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों को भी इन दोनों राज्यों पर फोकस करने के लिए कहा गया है। 

2023 में इन राज्यों में होना है चुनाव : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बाद 2023 में देश के नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं। सबसे पहले त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव होंगे। यहां फरवरी 2023 में मौजूदा सरकारों के कार्यकाल खत्म हो रहे हैं। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। त्रिपुरा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है, जबकि मेघालय और नगालैंड में गठबंधन के साथ। इसके बाद अप्रैल-मई 2023 तक कर्नाटक तो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान व तेलंगाना में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा की सरकार है, जबकि छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनपी) की सरकार है। हालांकि, एमएनपी का गठबंधन भाजपा से है। मतलब भाजपा मिजोरम सरकार का भी हिस्सा है।  

2024 में क्या होगा? :  2024 में सात राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। इनमें से हरियाणा, महाराष्ट्र को छोड़कर भाजपा की कहीं भी सरकार नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Plan 2023-2024 for Winning Election in These 18 States with Lok Sabha Know About Master Plan in Five Points
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की भी तैयारी
18 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ भाजपा की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी है। भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की कोशिश में है। इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आगे पढ़िए क्या है भाजपा का मास्टर प्लान...?

 
BJP Plan 2023-2024 for Winning Election in These 18 States with Lok Sabha Know About Master Plan in Five Points
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
1. तिरंगा आंदोलन : भाजपा ने देशभर में तिरंगा आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। इसके जरिए भाजपा देश के राष्ट्रवादी लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। खासतौर पर उन युवाओं को, जो पहली बार वोट डालेंगे। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वैसे तो तिरंगा यात्रा देश के हर जिले में निकाली जाएगी, लेकिन सबसे ज्यादा फोकस उन राज्यों पर होगा, जहां आने वाले दो साल में चुनाव है। पार्टी ने इस यात्रा के जरिए 20 करोड़ लोगों को जोड़ने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
BJP Plan 2023-2024 for Winning Election in These 18 States with Lok Sabha Know About Master Plan in Five Points
भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
2. हर बूथ, 200 कार्यकर्ता:  मेरा बूथ, सबसे मजबूत के बाद अब भाजपा ने हर बूथ, 200 कार्यकर्ता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत ऐसे 200 कार्यकर्ता चुने जाएंगे, जो सक्रिय रहेंगे। जिस बूथ पर भाजपा कमजोर है, वहां ज्यादा फोकस किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए 50 हजार बूथों को चिन्हित भी किया है। बूथ के ये 200 सक्रिय कार्यकर्ता केंद्र और अगर राज्य में भाजपा की सरकार है तो राज्य की नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इन्हें इनके बूथ के अंतर्गत आने वाले घरों की पूरी जानकारी रखनी होगी। बूथ के अंतर्गत रहने वाले लोगों के हर सुख-दुख में इन कार्यकर्ताओं को जाना होगा। उनके लिए काम करना होगा। उनकी मदद करनी होगी।  
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed