{"_id":"57e8d61d4f1c1bdb055748cd","slug":"bollywood-fan-pervez-musharraf-dance-at-a-family-programme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैकपेन की खबरों के बीच पत्नी संग ठुमके लगाते दिखे परवेज मुशर्रफ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैकपेन की खबरों के बीच पत्नी संग ठुमके लगाते दिखे परवेज मुशर्रफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की आतंरिक स्थिति हिली हुई है। नवाज शरीफ की सरकार और पाकिस्तान आर्मी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। मोदी सरकार उनके अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग करने में लगी हई है। दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ इन घटनाओं से बेफिक्र डांस कर रहे हैं। इस महफिल में उनके साथ पत्नी सहबा मुशर्रफ भी हैं।
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के डांस का यह वीडियो पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने 25 सितंबर को ट्वीट किया। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई पारिवारिक कार्यक्रम हो। हालांकि मुशर्रफ को बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों का प्रशंसक माना जाता है।
Attention Ch Nisar sb I hope Musharraf no more suffering from back pain u claimed he will come back in few weeks where is he these days? pic.twitter.com/YKZnNlyfFL
— Hamid Mir (@HamidMirGEO) September 25, 2016
- फोटो : Amar Ujala
हामिद मीर ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'सावधान चौधरी निसार! मुझे उम्मीद है कि मुशर्रफ को कोई पीठदर्द नहीं है। जैसा कि आपने दावा किया था। वह कुछ ही हफ्तों में वापस आ सकते हैं। कहां है वो आजकल।'
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनाव के चरम पर हैं। मुशर्रफ ने उड़ी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमलावर आतंकियों के पास से मिले पाकिस्तानी हथियारों को सबूत के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
वीडियो में परवेज मुशर्रफ के साथ उनकी बेगम सहबा मुशर्रफ हैं। दोनों की शादी 1968 में हुई।