वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को संसद में आम व रेल बजट एक साथ पेश किया। जैसे-जैसे वित्त मंत्री बजट में नई-नई घोषणाएं करते गए सोशल मीडिया गुलजार होता गया। नोटबंदी के बाद से केंद्रीय बजट का इंताजर देश के हर कोने में बैठे व्यक्ति को था। लेकिन ट्विटर पर लोगों ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में बजट सेशन को सेलिब्रेट किया। हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट जिन्हें आप जरूर पढ़ना चाहेंगे।
{"_id":"58919f044f1c1b313de8289d","slug":"budget-2017-this-is-how-twitterati-reacted-on-budget-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2017: सोशल मीडिया पर केजरीवाल से लेकर माल्या तक के चर्चे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Budget 2017: सोशल मीडिया पर केजरीवाल से लेकर माल्या तक के चर्चे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : social media
ट्विटर हैंडल @KyaUkhaadLega ने अमिताभ बच्चन का फोटो लगाते हुए वित्त मंत्री को बधाई दी। दरअसल भारत ने इंग्लैंड को वनडे मैंच में हराया था तब अमिताभ बच्चन ने टीम को बधाई देते हुए अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर दी थी जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया खूब ट्रॉल किया।

ट्विटर हैंडल @hindisatirebpl ने केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया "बजट में जूतों के दाम कम नहीं हुए। तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली। केजरीवाल ने कहा - जेटली ने एकमात्र अच्छा काम यही किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
@hindisatirebpl नाम के ट्विटर हैंडल ने राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल कुछ देर तो संसद में बैठे, फिर बोले- हमसे नहीं सुना जाएगा #बजट। फिर अपने में व्यस्त हो गए...हमेशा की तरह...
#Budget2017"
#Budget2017"
विज्ञापन
50 लाख से अधिक आय वालों पर 10 फीसदी का सरचार्ज लगाने को लेकर यूजर @rameshsrivats ने लिखा, "इसे सरचार्ज इसलिए कहते हैं क्योंकि जब आप 50 लाख कमाने लगते हैं तो लोग आपको वैसे ही 'सर' कहने लगते हैं।"