फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने आयोजित किया गया डिनर, साथ-साथ दिखे पीएम मोदी और खड़गे

Mon, 29 Jan 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Budget session: When smiling after Sumitra's dinner, PM Modi and mallikarjun kharge
पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे
1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने से पहले रविवार को केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पर डिनर किया। इस दौरान पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। 


बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार, डिप्टी लोकसभा स्पीकर एम थंबिदुरुई व अन्य नेता साथ साथ बाहर आए।
Budget session: When smiling after Sumitra's dinner, PM Modi and mallikarjun kharge
सुमित्रा महाजन
बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट को दो भागों में पेश किया जाएगा। पहले दौर में 8 तो दूसरे में 23 बैठकें होंगी।  उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बजट सेशन सुचारू रूप से चलेगा।
Budget session: When smiling after Sumitra's dinner, PM Modi and mallikarjun kharge
कनिमोझी
इस दौरान डीएमके की सांसद कनिमोझी ने मीडिया से कहा कि बजट सेशन में तीन तलाक बिल, ओखी मछुआरों का मुद्दा, नीट और महिला आरक्षण विधेयक जैसे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget session: When smiling after Sumitra's dinner, PM Modi and mallikarjun kharge
सर्वदलीय बैठक
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन दिल्ली के पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग में सभी नेताओं के साथ बजट सेशन से पहले चर्चा करती  हुईं। 
विज्ञापन
Budget session: When smiling after Sumitra's dinner, PM Modi and mallikarjun kharge
अनंत कुमार
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट सत्र को बेहद महत्वूपर्ण करार दिया है। सत्र के दौरान तीन तलाक बिल को राज्यसभा में भी पास करवाना हमारा मकसद होगा।'

उन्होंने आगे कहा 'इसके लिए हमारी पार्टी सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए तैयार हैं। जिस तरह जीएसटी को पास करवाने में सभी ने सहयोग किया था तीन तलाक पर भी उसी तरह का सहयोग दें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed