फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने ऑल टाइम रैंकिंग में महान लारा को पीछे छोड़ा, गावस्कर के करीब पहुंचे

Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Moves Ahead Of Brian Lara in All Time ICC Test Player Ranking
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न जोहानसबर्ग टेस्ट में 12 अंक हासिल किए और टेस्ट बल्लेबाजों की सर्वकालिक रैंकिंग में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।
Virat Kohli Moves Ahead Of Brian Lara in All Time ICC Test Player Ranking
steve smith - फोटो : File

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017 कोहली के तीसरे टेस्ट की शुरुआत में 900 अंक थे। जोहानसबर्ग में पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 54 व 41 रन की पारी खेलकर कोहली ने 12 अंक हासिल किए। अब उनके 912 अंक हो गए हैं और वह सर्वकालिक लिस्ट में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डॉन ब्रैडमैन 961 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। मौजूदा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 947 अंक के साथ सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Virat Kohli Moves Ahead Of Brian Lara in All Time ICC Test Player Ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने पांच अंकों की छलांग लगाई और लारा (911), केविन पीटरसन (909), हाशिम अमला (900), शिवनारायण चंद्रपॉल (901) और माइकल क्लार्क (900) को पीछे छोड़ा। कोहली अब हमवतन और आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम सुनील गावस्कर के करीब पहुंच गए हैं, जिनके 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट के बाद 916 अंक हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Moves Ahead Of Brian Lara in All Time ICC Test Player Ranking
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली के पास जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट या फिर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अधिक अंक जुटाने का मौका होगा। जोहानसबर्ग टेस्ट से रैंकिंग में सुधार करने वाले अन्य बल्लेबाजों में अमला, डीन एल्गर और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli Moves Ahead Of Brian Lara in All Time ICC Test Player Ranking
अजिंक्य रहाणे

अमला एक पायदान के फायदे के साथ सातवें, एल्गर दो पायदान के लाभ से 12वें और रहाणे पांच स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी 14वें (दो स्थान का नुकसान), लोकेश राहुल 20वें (दो रैंक की गिरावट), क्विंटन डी कॉक 27वें (7 स्थानों का नुकसान) और एडेन मार्करम 48वें (10 पायदान नीचे) को रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed