Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Celebration of victory in presidential election in Draupadi Murmu's village, see in pictures how tribal societ
{"_id":"62d948451be3bd27a815dc3e","slug":"celebration-of-victory-in-presidential-election-in-draupadi-murmus-village-see-in-pictures-how-tribal-society-rose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Poll : द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत का जश्न, तस्वीरों में देखें कैसे झूम उठा आदिवासी समाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Poll : द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत का जश्न, तस्वीरों में देखें कैसे झूम उठा आदिवासी समाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:12 PM IST
सार
यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये जीत के जश्न की तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है।
विज्ञापन
1 of 8
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न मनाते आदिवासी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दे दी है। इसी के साथ मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं। मुर्मू के नाम एक या दो नहीं बल्कि छह बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज होंगे।
यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मन रहा है, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है। गांव में सुबह से ही लोग खुशी मना रहे थे। सैकड़ों किलो मिठाई तैयार की गई। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए। आदिवासी नृत्य करके महिलाएं मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहीं हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें...
Trending Videos
2 of 8
तस्वीर ओडिशा स्थित द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर की है।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू का गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर जश्न मनाया जा रहा है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस निकाल रहे हैं। मुर्मू के घर के बाहर आदिवासी नृत्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू तैयार हो रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर सैकड़ों किलो लड्डू तैयार किया है। मुर्मू की जीत पर इसे बांटकर लोग खुशी मना रहे हैं।
4 of 8
मूुर्मू की जीत का जश्न मनाते आदिवासी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुमू के गांव में स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत के अनुसार, गांव में बीस हजार लड्डू तैयार किया जा रहा है। मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 8
मुर्मू की घर के छत पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित घर पर लोग जश्न मना रहे हैं। उनके छत पर लोग तिरंगा फहराकर भारत माता के जयकारे के साथ मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।