फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2, 48 दिन में पूरा करेगा सफर

Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission all Facts and Details
चंद्रयान-2 - फोटो : ISRO
इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट सामान्य तरीके से काम कर रहा है। लॉन्चिंग के लिए रविवार शाम 6:53 बजे से करीब 20 घंटे की उलटी गिनती शुरू की गई थी। चंद्रयान-2 अपने लॉन्चिंग के 48वें दिन चांद की धरती पर उतरेगा। 
Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission all Facts and Details
चंद्रयान- 2 - फोटो : इसरो
पहले इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर लॉन्च व्हीकल में लीक जैसी तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे टाल दिया गया था। इस मिशन को लेकर इसरो ने कई बदलाव भी किए हैं जिससे लॉन्चिंग में होने वाली देरी का प्रभाव नही होगा। 


Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission all Facts and Details
चंद्रयान-2 मिशन की अगली तारीख की जल्द होगी घोषण - फोटो : PTI

मिशन का मुख्य मकसद

भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन
चंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना
चंद्रमा के बाहरी वातावरण की ताप-भौतिकी गुणों का विश्लेषण है
चांद की जमीन में मौजूद खनिजों एवं रसायनों तथा उनके वितरण का अध्ययन करना
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission all Facts and Details
चंद्रयान-2 - फोटो : इसरो

वक्त बचाने के लिए धरती का एक चक्कर कम

लॉन्चिंग की तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद चंद्रयान-2 चंद्रमा पर तय तारीख 6-7 सितंबर को ही पहुंचेगा। इसे समय पर पहुंचाने का मकसद यही है कि लैंडर और रोवर तय कार्यक्रम के हिसाब से काम कर सकें। समय बचाने के लिए चंद्रयान पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा।  पहले 5 चक्कर लगाने थे, पर अब 4 चक्कर लगाएगा। इसकी लैंडिंग ऐसी जगह तय है, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है। रोशनी 21 सितंबर के बाद कम होनी शुरू होगी। लैंडर-रोवर को 15 दिन काम करना है, इसलिए वक्त पर पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission all Facts and Details
चंद्रयान-2 - फोटो : ANI

दस हजार से ज्यादा ने कराया था रजिस्ट्रेशन

भारत के बड़े मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसे लाइव देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इसरो ने हाल ही में आम लोगों के लिए रॉकेट लॉन्चिंग प्रक्रिया को लाइव देखने की शुरुआत की है। लोगों ने विशेष तौर पर बनाई गई एक गैलरी में बैठकर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed