सब्सक्राइब करें

चंद्रयान-2: विक्रम से संपर्क में इसरो को मिला नासा का साथ, साझा करेगा लैंडिंग की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 13 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Updates Lander Vikram Latest News NASA to share landing site images with ISRO
नासा विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है - फोटो : Social Media
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का सहयोग मिल रहा है। नासा ने कहा है कि वह इसरो के साथ चंद्रमा के उस जगह की तस्वीरें साझा करेगा जहां सात सितंबर की अल सुबह विक्रम लैंडर ने हार्ड लैंडिंग की थी।
Trending Videos
Chandrayaan 2 Updates Lander Vikram Latest News NASA to share landing site images with ISRO
चंद्रयान- 2 - फोटो : ISRO
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि, नासा चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लैंडिग से पहले और बाद की तस्वीरों को इसरो के साथ साझा करेगा। इससे विक्रम को लेकर किए जा रहे अध्ययन में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Updates Lander Vikram Latest News NASA to share landing site images with ISRO
विक्रम लैंडर - फोटो : isro
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भी विक्रम लैंडर के साथ संचार को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिसने 7 सितंबर से कोई संकेत प्रेषित नहीं किया है।
Chandrayaan 2 Updates Lander Vikram Latest News NASA to share landing site images with ISRO
moon shrinking nasa
नासा का डीप स्पेस नेटवर्क (DSN) विक्रम लैंडर के साथ संचार को फिर से स्थापित करने की उम्मीद में रेडियो सिग्नल भेज रहा है। इसरो भी लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए बंगलूरू के पास स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (IDSN) के एंटेना का उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Updates Lander Vikram Latest News NASA to share landing site images with ISRO
chandrayaan 2 journey - फोटो : पीटीआई
नासा ने चांद की सतह पर गतिहीन पड़े विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के लिए उसे 'हैलो' का संदेश भेजा है। अपने डीप स्पेस ग्राउंड स्टेशन नेटवर्क के जरिए नासा के जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) ने लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए विक्रम को एक रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजी है। नासा के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed