{"_id":"674810f1d376a6ab270e928b","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-vadra-took-oath-gandhi-family-news-in-hindi-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi Oath: प्रियंका के लिए राहुल गांधी बने फोटोग्राफर, बहन को सीढ़ियों पर रोककर तस्वीरें लीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi Oath: प्रियंका के लिए राहुल गांधी बने फोटोग्राफर, बहन को सीढ़ियों पर रोककर तस्वीरें लीं
केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर समस्त गांधी परिवार संसद में मौजूद रहा। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। इस दौरान राहुल और प्रियंका के बीच जबरदस्त बॉन्ड्रिंग देखी गई। संसद में प्रवेश करते वक्त राहुल फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपनी बहन की कई तस्वीरें खीचीं।
2 of 8
Priyanka Gandhi
- फोटो : PTI
देश के संसदीय इतिहास में ऐसा शायद ही हुआ होगा जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे। मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं।
3 of 8
Priyanka Gandhi
- फोटो : PTI
कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने हाल ही में वायनाड लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुईं और वायनाड से उपचुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Priyanka Gandhi
- फोटो : PTI
प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में काफी देरी से कदम रखा। इससे पहले वो केवल अपनी मां और भाई के लिए चुनाव प्रचार करती हुई नजर आती थीं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह अपनी मां सोनिया गांधी की चुनाव अभियान प्रबंधक थीं और अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रबंधन में मदद की।
विज्ञापन
5 of 8
Priyanka Gandhi
- फोटो : PTI
प्रियंका के साथ उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी पहुंचीं। वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका ने 410931 लाख वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले थे। यहां दूसरे नंबर पर माकपा के सत्यन मोकेरी रहे, जिन्हें 211407 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर भाजपा की नाव्या हरिदास रहीं, जिन्हें 109939 वोट मिले हैं।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra entered the Lok Sabha today, marking the beginning of her journey as the Member of Parliament
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।