फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी को दिए संदेश को भी याद किया

Thu, 28 Nov 2024 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Nov 2024 02:04 PM IST
सार

अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Indian players met Australian Prime Minister in Canberra, also remembered the message to PM Modi
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ भारतीय खिलाड़ी - फोटो : Twitter
भारतीय टीम ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम और ऑस्ट्रेलिया की पीएम इलेवन टीम ने संसद में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की। पीएम अल्बानीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं हैं। इस मौके पर अल्बानीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना संदेश भी दिया और कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी करेगी और वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस सप्ताह मनुका ओवल में एक शानदार भारतीय टीम के खिलाफ पीएम इलेवन के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन जैसा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा मैं जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का समर्थन कर रहा हूं।'


अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है। उन्होंने विराट कोहली से कहा, 'पर्थ में आपका समय शानदार रहा। आपने उस वक्त पारी खेली जब हम पहले से ही बैकफुट पर थे और नुकसान झेल रहे थे।' कोहली ने यह भी जवाब दिया, 'हमेशा उसमें कुछ मसाला जोड़ना अच्छा लगता है।'
IND vs AUS: Indian players met Australian Prime Minister in Canberra, also remembered the message to PM Modi
भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता
कोहली के जवाब पर अल्बानीज हंसे भी और कहा कि भारत है तो मसाला तो होना चाहिए। पर्थ में पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था और रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने अपना 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सातवां शतक बनाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले कार्यवाहक कप्तान बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। 
IND vs AUS: Indian players met Australian Prime Minister in Canberra, also remembered the message to PM Modi
भारतीय टीम 30 नवंबर से प्रैक्टिस मैच खेलेगी
भारतीय टीम 28 नवंबर की सुबह पर्थ से कैनबरा पहुंची थी। टीम को 30 नवंबर से प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय दिन रात का अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय कोच गौतम गंभीर इस मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। वह भारत लौट आए हैं। दो दिवसीय मैच दिन रात के दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए काफी अहम है। इसके लिए गुलाबी कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री एकादश की कप्तानी हरफनमौला जैक एडवडर्स करेंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मैच के नियम दोनों टीमें तय करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि सभी को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलेगा क्योकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Indian players met Australian Prime Minister in Canberra, also remembered the message to PM Modi
रोहित और गिल की हो सकती है वापसी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है। इससे टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया को मैच जीतने के बावजूद प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया था। रोहित को सोमवार को नेट्स पर पिंक बॉल से अभ्यास करते हुए देखा गया और वह एडिलेड में अहम मुकाबले से पहले अपने स्किल पर काम करते दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed