फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC: पहली बार किसी खिलाड़ी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिलाफ दिया बयान, स्टोक्स ने टूर्नामेंट को भ्रामक बताया

Thu, 28 Nov 2024 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Nov 2024 01:22 PM IST
सार

स्टोक्स का कहना है कि उनकी टीम चीजों को मैच दर मैच और सीरीज दर सीरीज लेने में विश्वास करती है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लंबे प्रक्रिया से मेल नहीं खाता। डब्ल्यूटीसी का एक चक्र तीन साल तक चलता है।

विज्ञापन
WTC: Ben Stokes calls World Test Championship confusing, says England does not think about it ENG vs NZ
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड की टीम खेलते समय आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) या इसके फाइनल के बारे में विशेष तौर पर नहीं सोचती है। उन्होंने इस टूर्नामेंट को भ्रामक बताया है। स्टोक्स पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिलाफ कोई बयान दिया है। इंग्लिश कप्तान की यह टिप्पणी थोर्प-क्रो ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले आई है। डब्ल्यूटीसी 2023-25 की दौड़ में इंग्लैंड छठे स्थान पर है, जबकि कीवी टीम चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र में चौथे स्थान पर रहा था और इस बार भी वह लॉर्ड्स में अगले साल होने वाले फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
WTC: Ben Stokes calls World Test Championship confusing, says England does not think about it ENG vs NZ
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB
स्टोक्स का कहना है कि उनकी टीम चीजों को मैच दर मैच और सीरीज दर सीरीज लेने में विश्वास करती है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लंबे प्रक्रिया से मेल नहीं खाता। डब्ल्यूटीसी का एक चक्र तीन साल तक चलता है। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप थोड़ी भ्रामक है और उलझन में डालने वाली है। यह उनमें से एक है जिसे मैं गंभीरता से नहीं देखता हूं। यह उन चीजों में से एक है, जहां लंबे समय से अगर आप वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आपको मनचाहे नतीजे मिल रहे हैं, तो आप खुद को फाइनल में पाएंगे।'
WTC: Ben Stokes calls World Test Championship confusing, says England does not think about it ENG vs NZ
बेन स्टोक्स - फोटो : @TheRealPCB
उन्होंने कहा, 'मेरे और इस टीम के लिए यह मैच दर मैच और सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ने से जुड़ा है और अगर आप खुद को उस स्थिति में पाते हो जहां आप विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में होते हैं तो यह शानदार है, लेकिन यह जानना अजीब है कि आप लंबे समय से किसी चीज के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने कभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचने का कोई वास्तविक समय दिया है या नहीं क्योंकि यह पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है। हम किसी और की तुलना में बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं। हम बस इसी पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। अगर हम अच्छा खेलते हैं, तो हम फाइनल या उसके आसपास होंगे। लेकिन अगर हम नहीं करते हैं, तो हम नहीं होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
WTC: Ben Stokes calls World Test Championship confusing, says England does not think about it ENG vs NZ
इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter
स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 29 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 17 जीते, 11 हारे और सिर्फ एक ड्रॉ रहा। स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के आने के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट खेलने की शैली बदली है। बैजबॉल के नाम से मशहूर इस शैली के जरिये इंग्लैंड ने टेस्ट में आक्रामक बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यही वजह है कि इंग्लैंड के सभी टेस्ट कप्तानों में दूसरा सबसे अधिक जीत प्रतिशत बेन स्टोक्स का है। हालांकि, इस डब्ल्यूटीसी चक्र में एशिया के कुछ दौरों पर उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और उनकी टीम का जीत प्रतिशत बिगड़ गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया था।
विज्ञापन
WTC: Ben Stokes calls World Test Championship confusing, says England does not think about it ENG vs NZ
इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउदी, मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स, शोएब बशीर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed