{"_id":"635905501abd952b56163134","slug":"congress-president-mallikarjun-kharge-speech-mention-of-sonia-rahul-10-times-ten-big-things-about-speech","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Congress: 21 मिनट का भाषण, 10 बार सोनिया-राहुल का जिक्र, नए कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 21 मिनट का भाषण, 10 बार सोनिया-राहुल का जिक्र, नए कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण की 10 बड़ी बातें
Wed, 26 Oct 2022 03:59 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:59 PM IST
सार
सोनिया गांधी के ठीक बाद खरगे ने 21 मिनट 36 सेकेंड तक भाषण दिया। इसमें खुद की कहानी से लेकर पार्टी के इतिहास और भविष्य के एजेंडे के बारे में बोला। BJP और RSS पर निशाना भी साधा। इस भाषण में खरगे ने 10 बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र किया। दोनों की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं अपने भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यभार संभाल लिया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में खरगे ने देश की सबसे पुरानी पार्टी की बागडोर संभाली। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर एक आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। लोग सुनना चाहते थे कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने भाषण में खरगे क्या कहेंगे?
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मधुसूदन मिस्त्री।
- फोटो : अमर उजाला
1. खुद के लिए क्या बोले?
आज मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। आज एक कर्मचारी, मजदूर के बेटे, एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। ये सम्मान देने के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आप ने आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

2. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को किया याद
जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने किया हो। उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। कांग्रेस के सभी अध्यक्षों को याद करते हुए मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत और अनुभव से जो कुछ संभव होगा मैं करूंगा।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
3. फिर सोनिया गांधी की कहानी
कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति हृदय से आदर, सम्मान और आभार प्रकट करना चाहूंगा। मुझे याद आता है कि जब बेंगलुरु के नेशनल हाईस्कूल में अपनी पहली जनसभा में सोनिया जी ने कहा था कि मैं कर्नाटक से राजनीति की शिक्षा ले रही हूं। तब से आपने रातदिन नि:स्वार्थ भावना से पार्टी को संभाला। सोनिया जी हमेशा सच्चाई की राह पर चलती रहीं। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करने के इस दौर में त्याग और समपर्ण से जो मिसाल आपने कायम की है, उसका दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है।

4. जनता से भी अपील की
हम सब जानते हैं कि जिस लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की थी, उसे बदलने की कोशिश आज हो रही है। किसने सोचा होगा कि देश में ऐसी राजनीति का दौर आएगा, जिसमें झूठ का बोलबाला होगा और सत्ता में बैठे हुक्मरान लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटे होंगे। लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि झूठ, फरेब और नफरत का ये तंत्र हम तोड़कर रहेंगे। बहुत से लोग कांग्रेस पार्टी के साथ औपचारिक तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन वो देश को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आइए हम साथ चलें।