{"_id":"6358f9f0f9083f5d2f44a762","slug":"t20-world-cup-from-monkeygate-to-bad-food-discrimination-against-the-indian-team-happened-again-in-sydney","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:59 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में खाने को लेकर शिकायत की है। टीम ने ठंडी सैंडविच खाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा खिलाड़ियों को 42 किलोमीटर दूर ब्लैकटाउन में जाकर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया। प्रबंधन ने इतनी दूर जाने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सिडनी टेस्ट के दौरान हरभजन सिंह-एंड्रयू साइमंड्स और भारत की मौजूदा टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच के लिए सिडनी में है। टीम इंडिया को गुरुवार (27 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में खाने को लेकर शिकायत की है। टीम ने ठंडा सैंडविच खाने से इनकार कर दिया।
2 of 5
फैन्स कोहली के साथ फोटो खिंचवाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा खिलाड़ियों को 42 किलोमीटर दूर ब्लैकटाउन में जाकर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया। प्रबंधन ने इतनी दूर जाने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम पर्थ, ब्रिस्बेन और मेलबर्न के बाद सिडनी पहुंची है। पर्थ, ब्रिस्बेन और मेलबर्न में टीम ने किसी भी चीज की शिकायत नहीं की थी। सिडनी में यह पहला अवसर नहीं है जब भारतीय टीम के साथ गलत हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
2007-08 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तब सिडनी में टेस्ट मैच खेला गया था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स आपस में भिड़ गए थे। तब भारतीय स्पिनर पर यह आरोप लगे थे कि उन्होंने साइमंड्स को मंकी (बंदर) कहा है। हालांकि, हरभजन ने इन आरोपों को खारिज किया था। इसके बावजूद उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले के खिलाफ कप्तान अनिल कुंबले, दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित सभी खिलाड़ियों ने बगावत छेड़ दी थी। भारतीय टीम ने दौरा छोड़ने का फैसला कर लिया था। आईसीसी को बीसीसीआई के सामने झुकना पड़ा और अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ यहीं पर 2012 में बदतमीजी की गई थी। सिडनी के फैंस विपक्षी खिलाड़ियों पर ताने कसने के लिए जाने जाते हैं। वह मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों को लगातार चिढ़ाते हैं। कोहली के साथ 2012 में ऐसा था। तब विराट ने भी पलटकर जवाब दिया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अभद्र इशारे करने के लिए कोहली के खिलाफ खबर चलाया, लेकिन सिडनी के फैंस को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
बुमराह और सिराज को दी थी गालियां
5 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
सिडनी के फैंस के खराब व्यवहार का शिकार भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी हो चुके हैं। 2020-21 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फैंस ने बुमराह और सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। बीसीसीआई ने इसका कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने फैंस के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।