कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक ही तरीका है लोग एक-दूसरे से कम-से-कम मिलें। जरूरी ना हो तो ना ही मिलें। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूरी दुनिया में सोशल डिस्टेंसिंग की जा रही है। इसके लिए कई देशों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सिंगापुर की सरकार ने हाल ही में एक महीने के लॉकडाउन का एलान किया है। कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग कितना जरूरी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के करीब 90 देशों में लॉकडाउन है।
इन देशों में लॉकडाउन तोड़ने की बहुत बड़ी है सजा, जान लेंगे तो घर से बाहर नहीं निकलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में दुनिया की करीब आधी आबादी अपने ही घरों में कैद है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। देश-दुनिया में लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो, इसके लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग कानून हैं। सऊदी अरब में बीमारी की जानकारी छिपाने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना है। आइए जानते हैं कुध देशों के क्वारंटीन और लॉकडाउन के उल्लंघन की सजा के बारे में...
इटली
सबसे पहले इटली की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोगों की मौत इटली में ही हुई है। इटली में कोरोना वायरस से 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इटली में बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर 2.5 लाख का जुर्माना है। अभी तक 40 हजार से अधिक लोगों पर यह जुर्माना लगा है।
हांगकांग
यदि आप हांगकांग में क्वारंटीन के नियम को तोड़ते हैं तो 2.5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल का प्रावधान है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में कोरोना वायरस की बीमारी छिपाने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना है जो कि दुनिया के किसी भी देश में लगाया जाने वाला सबसे बड़ा जुर्माना है।