सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

#LadengeCoronaSe इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें, कहीं पुलिस तो कहीं लोग भर रहे मजदूर-गरीबों का पेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 26 Mar 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Police and locals giving food to poor and laborers during Lockdown in India
इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें - फोटो : PTI

देशभर में लॉकडाउन को लेकर बाजार और यातायात बंद होने की वजह से मजदूरों और गरीबों पर भोजन का संकट मंडराने लगा है। इस मुश्किल घड़ी में पुलिस और स्थानीय लोग इन गरीबों को खाना खिला रहे हैं। पुलिस न सिर्फ उन्हें भोजन करा रही है बल्कि उनके राशन की भी व्यवस्था करा रही है। इन मसीहाओं की इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Trending Videos
Coronavirus: Police and locals giving food to poor and laborers during Lockdown in India
इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गरीब और मजदूर लोगों को खाना खिलाने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि जिनके पास ऐसा करने की शक्ति है, वे नवरात्रि से प्रतिदिन 9 गरीब परिवारों की मदद करने का प्रण लें। अगर इतना भी कर गए, तो मां की इससे बड़ी आराधना क्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: Police and locals giving food to poor and laborers during Lockdown in India
इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने कहा था कि आपके आसपास जो पशु हैं, उनकी भी चिंता करनी है। लॉकडाउन की वजह से उनके सामने भी भोजन का संकट है। अपने आसपास के पशुओं का भी ध्यान रखें।
Coronavirus: Police and locals giving food to poor and laborers during Lockdown in India
इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें - फोटो : PTI
मुसीबत की इस घड़ी में देश की पुलिस इन लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आई है। पुलिसवाले गरीब और मजदूरों को खाना खिला रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा नहीं रहे, इसके लिए कमिश्नर संजय कुमार ने यूपी के सहारनपुर में प्रभु जी की रसोई के जरिए बुधवार को 250 लोगों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
Coronavirus: Police and locals giving food to poor and laborers during Lockdown in India
इंसानियत और रहमदिली की तस्वीरें - फोटो : PTI
लॉकडाउन के चलते स्थानीय लोग गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्हें खाना खिला रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed