दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मतलब भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली सरकार के कई मंत्री जरूर अपने क्षेत्रों के वार्डों को नहीं जीता पाए।
{"_id":"638f30f3f9afd8719a3b5d12","slug":"delhi-mcd-election-2022-result-live-updates-mcd-results-arvind-kejriwal-manish-sisodiya-gopal-satyendra-jain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Result: केजरीवाल के मंत्रियों का बुरा हाल, जैन-गहलोत के क्षेत्र में खाता तक नहीं खुला, जानें नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Result: केजरीवाल के मंत्रियों का बुरा हाल, जैन-गहलोत के क्षेत्र में खाता तक नहीं खुला, जानें नतीजे
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:52 PM IST
सार
दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों की साख भी दांव पर है। आइए जानते हैं कि किस मंत्री के क्षेत्र में कितने वार्ड हैं और वहां किन-किन के बीच मुख्य लड़ाई हुई?
विज्ञापन
MCD Election Results
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Delhi MCD Election 2022 Result
- फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इनके क्षेत्र में चार वार्ड आते हैं। इनमें मयूर विहार-11, पटपड़गंज, विनोद नगर और मंडावली शामिल है।
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इनके क्षेत्र में चार वार्ड आते हैं। इनमें मयूर विहार-11, पटपड़गंज, विनोद नगर और मंडावली शामिल है।
| वार्ड | कौन जीता |
| 196 मयूर विहार-2 | आप की जीत |
| 197 पटपड़गंज | भाजपा की जीत |
| 198 विनोद नगर | भाजपा की जीत |
| 199 मंडावली | भाजपा की जीत |
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022 Result
- फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन, कैबिनेट मंत्री
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों वार्ड में भाजपा को जीत मिली है।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों वार्ड में भाजपा को जीत मिली है।
| वार्ड | जीत |
| 58 सरस्वती विहार | भाजपा |
| 59 पश्चिम विहार | भाजपा |
| 60 रानीबाग | भाजपा |
Delhi MCD Election 2022 Result
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इनमें दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली। राय अपने क्षेत्र की सिर्फ एक ही सीट आम आदमी पार्टी को जीता पाए।

| 233 सुभाष मोहल्ला | भाजपा की जीत |
| 234 कबीर नगर | कांग्रेस की जीत |
| 235 गोरख पार्क | आप की जीत |
| 236 कर्दमपुरी | भाजपा |
विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022 Result
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश गहलोत, परिवहन मंत्री
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इन चारों वार्ड में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। तीन सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।

| 126 ईसापुर | निर्दलीय जीते |
| 127 नजफगढ़ | भाजपा की जीत |
| 128 दिचाऊं कलां | भाजपा की जीत |
| 129 रोशनपुरा | भाजपा की जीत |