Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Neeraj Chopra wins silver President Ramnath Kovind farewell speech Arpita Mukherjee ED Remand
{"_id":"62dd5cbd1fbef37db66e0a3e","slug":"faces-of-the-day-neeraj-chopra-wins-silver-president-ramnath-kovind-farewell-speech-arpita-mukherjee-ed-remand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया विदाई भाषण और अर्पिता पर कसा शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया विदाई भाषण और अर्पिता पर कसा शिकंजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:15 PM IST
सार
ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोने की उम्मीद लगाई गई थी। हालांकि, नीरज स्वर्ण पदक तो नहीं जीत पाए, लेकिन रजत पदक जरूर हासिल किया। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने विदाई भाषण के जरिए देश को संबोधित किया। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 5
Neeraj Chopra
- फोटो : Amar Ujala
नीरज चोपड़ा
अमेरिका के यूजीन में भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने रविवार (24 जुलाई) को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर लिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। पढ़ें पूरी खबर
3 of 5
Ramnath Kovind
- फोटो : Amar Ujala
रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। कोविंद ने अपने अनुभवों पर चर्चा करते हुए कहा, "अनेक देशवासियों से मिलने के बाद मेरा विश्वास दृढ़ हुआ कि हमारे लोग ही असली राष्ट्र निर्माता हैं। ऐसे महान देशवासियों के हाथ में हमारा भविष्य सुरक्षित है।" पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arpita Mukharjee
- फोटो : Amar Ujala
अर्पिता मुखर्जी
पश्चिम बंगाल के कथित स्कूल भर्ती घोटाले में फंसे मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को लेकर ईडी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच स्पेशल कोर्ट ने अर्पिता मुखर्जी की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उन्हें एक दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 5
Deepesh Bhan
- फोटो : Amar Ujala
दीपेश भान
टेलीविजन जगत के लिए शनिवार का दिन बेहद गमहीन रहा। टीवी के मशहूर शो भाबी जी घर पर है फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का बीते दिन निधन हो गया। महज 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दीपेश के यूं अचानक चले जाने से हर कोई दुखी और स्तब्ध है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दीपेश के जाने के बाद अब हर कोई उन्हें याद कर उनके काम की तारीफ कर रहा है। इसी बीच इंटरनेट पर दीपेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।