सब्सक्राइब करें

Facses Of The Day: राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू-सिन्हा में टक्कर, धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Jul 2022 09:01 PM IST
सार

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Facses Of The Day Draupadi Murmu Yashwant Sinha President Election Voting Jagdeep Dhankhar files nomination for the Vice President Latest News Update
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

खबरों की दुनिया में सोमवार का दिन हलचल भरा रहा। देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज मतपेटियों में बंद हो गया। हालांकि, सत्तासीन एनडीए और संयुक्त विपक्ष के बीच इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। दरअसल, दोनों ही ओर से सांसदों-विधायकों के वोट जुटाने के लिए मजबूत नेताओं को खड़ा किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

Trending Videos
Facses Of The Day Draupadi Murmu Yashwant Sinha President Election Voting Jagdeep Dhankhar files nomination for the Vice President Latest News Update
Draupadi Murmu - फोटो : Amar Ujala

द्रौपदी मुर्मू
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Facses Of The Day Draupadi Murmu Yashwant Sinha President Election Voting Jagdeep Dhankhar files nomination for the Vice President Latest News Update
Yashwant Sinha - फोटो : Amar Ujala

यशवंत सिन्हा
देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव केलिए भाजपा ने जातीय समीकरणों को निष्क्रिय करने के लिए एक आदिवासी-महिला उम्मीदवार को उतारकर माहौल को अपने पक्ष में बनाने की कोशिश की है। वहीं, विपक्ष ने मोदी सरकार के सख्त विरोधी यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है, जो कि अनुभव के मामले में काफी आगे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति पद के लिए दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

Facses Of The Day Draupadi Murmu Yashwant Sinha President Election Voting Jagdeep Dhankhar files nomination for the Vice President Latest News Update
Jagdeep Dhankhar - फोटो : Amar Ujala

जगदीप धनखड़
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता जगदीप धनखड़ ने एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल गया, स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई किया और आज साधारण किसान का बेटा नामांकन दाखिल करके आया है। मैं  पीएम मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Facses Of The Day Draupadi Murmu Yashwant Sinha President Election Voting Jagdeep Dhankhar files nomination for the Vice President Latest News Update
Narinder Batra - फोटो : Amar Ujala

नरिंदर बत्रा
नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़ी है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग आधिकारिक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 मई को अपने फैसले में हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्यता को खत्म कर दिया। इसी सदस्यता के आधार पर बत्रा ने चुनाव लड़ा था और 2017 में जीत भी हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed