फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई बताकर गलत वीडियो किया जा रहा है वायरल, जानिए पूरी सच्चाई

Tue, 14 Apr 2020 06:54 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:54 PM IST
सार

जानिए बेरहमी से पीट रहे युवक की पिटाई का सच
वीडियो हिन्दू-मुस्लिम के एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है
फेक न्यूज से रहें सावधान
पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था असली झगड़ा

विज्ञापन
Fake video is being shared with wrong communal claim, dont fall for it
फेक न्यूज से रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala

देश की अखंडता, एकता और आपसी भाईचारा सबसे ऊपर है, ऐसे में गलत तस्वीर, वीडियो और वायरल संदेशों के प्रति सावधान होना बहुत जरूरी है।


फेक न्यूज भी किसी महामारी से कम नहीं है इसलिए इसके प्रति जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर प्लेटफार्म से 13 अप्रैल को एक वीडियो ट्वीट किया गया। इस वीडियो में कुछ लोग एक लड़के को पेड़ से बांधकर बेल्टों से बेरहमी से पीट रहे हैं।  इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि इसे हिन्दू-मुस्लिम के एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है और यह बोला जा रहा है कि जिसको पीटा जा रहा है वह मुस्लिम और जो पीट रहे हैं वह हिंदू हैं। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो
क्या किया जा रहा है दावा- हिन्दू-मुस्लिम के एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है और यह बोला जा रहा है कि जिसको पीटा जा रहा है वह मुस्लिम और जो पीट रहे हैं वे हिंदू है।

वीडियो हिन्दू-मुस्लिम के एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है

Fake video is being shared with wrong communal claim, dont fall for it
फेक न्यूज से रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल के चरण-
  • सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।
  • सबसे पहले ध्यानपूर्वक फ्रेम दर फ्रेम यह देखा कि वीडियो में क्या दिख रहा है-

वीडियो में क्या है-
  • ट्विटर प्लेटफार्म से 13 अप्रैल को एक वीडियो ट्वीट किया गया।
  • इस वीडियो की अवधि करीब 2 मिनट 20 सेकंड की है।  
  • इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई रहे हैं।
  • ट्वीटकर्ता ने इसके साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है -“यह वीडियो मैंने फेसबुक  से डाउनलोड की है, अगर मैं मर्द होती तो इन कुत्तों को मैं जिंदा जला देती है। देश को मुसलमानों से खतरा नहीं है। देश को इन **** ( अपशब्द का इस्तेमाल) से खतरा है। इसलिए मैं अंध भक्तों से दूर रहना चाहती हूं। हमारी सरकार को हिंदू-मुस्लिम करने से फुर्सत नहीं है।”
  • कुछ लोग मिलकर एक लड़के को पेड़ पर बांधकर पीट रहे हैं।  
  • लड़का हाथ जोड़ रहा है।
  • और कुछ लड़के साइड में खड़े होकर इसका वीडियो बना रहे हैं।

(चेतावनी : वीडियो की प्रकृति हिंसक और आपत्तिजनक है इसीलिए इसे देखने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें )

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था असली झगड़ा

Fake video is being shared with wrong communal claim, dont fall for it
फेक न्यूज से रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala
  • गूगल पर रिवर्स सर्च करके इस तस्वीर के माध्यम से इस घटना को तलाशना शुरू किया।
  • हमने पाया कि यह वीडियो पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के बीच भी वायरल हो चुका है।
  • तब यह पश्चिम बंगाल की घटना के नाम पर वायरल किया गया था।
  • तब यह इस दावे के साथ वायरल किया गया था कि, 'पश्चिम बंगाल में भगवा झंडा लहराने पर एक हिन्दू लड़के की पिटाई की गई'।

सर्च करने पर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था- “पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़के ने आरोपी में से किसी लड़के को 1500 रुपये उधार दिए थे। इस रकम को जब पीड़ित लड़के ने लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की।”
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 31 मार्च, 2018 की है।
  • ये उत्तर प्रदेश के देवरिया की घटना का वीडियो है।
  • 18 साल के इस लड़के की कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की थी।
  • इस घटना में 6 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेक न्यूज से रहें सावधान

Fake video is being shared with wrong communal claim, dont fall for it
फेक न्यूज से रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम-
उत्तर प्रदेश में पैसों के लेनदेन के विवाद का वीडियो गलत दावे के साथ फिर से किया गया वायरल। यह कोई हिंदू मुस्लिम लड़ाई नहीं थी। वायरल दावा बेबुनियाद है और उसका दावा फर्जी है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker.

Apply Tools-

-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool

References-

वीडियो लिंक -
https://twitter.com/i/status/1249636977323814915

पश्चिम बंगाल में भगवा झंडा फहराने पर हिंदू युवक की पिटाई? झूठे दावे से UP का वीडियो वायरल
https://www.altnews.in/hindi/hindu-beaten-in-bengal-for-hoisting-saffron-flag-old-video-from-up-shared-with-false-claim/  

Six held after 18-year-old tied to tree, flogged in Uttar Pradesh’s Deoria
https://indianexpress.com/article/cities/lucknow/six-held-after-18-year-old-tied-to-tree-flogged-in-uttar-pradeshs-deoria-5117861/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed