फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खास है 16 अप्रैल, पटरी पर पहली बार दौड़ी थी देश की 'लाइफ लाइन', इस तरह हुई थी शुरुआत

Mon, 15 Apr 2019 07:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 15 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
first train in india an on 16 april 1853, know the details

परिवहन के साधनों में आज भले ही क्रांतिकारी परिणाम आ चुके हों, कई दिनों में पूरी की जाने वाली दूरी आज महज कुछ घटों में पूरी हो रही है। सुपरफास्ट और बुलेट ट्रेन का जमाना आ गया है, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल बेहद खास है। दरअसल, साल 1853 में 16 अप्रैल को ही देश में पहली ट्रेन चली थी। यह ट्रेन बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। आइए जानते हैं कैसे हुई थी देश की पहली ट्रेन की शुरुआत...

first train in india an on 16 april 1853, know the details
16 अप्रैल 1853 को मुंबई और ठाणे के बीच पहली ट्रेन चली थी। इस ट्रेन ने करीब 34 किलोमीटर की दूरी तय की थी। यह ट्रेन दोपहर के 03.30 बजे के आसपास पटरी पर दौड़ी थी। इस ट्रेन को चलाने के लिए भाप इंजन का इस्तेमाल किया गया था। इसके लिए ब्रिटेन से तीन इंजन मंगवाए गए थे। इन इंजन को सुल्तान, सिंधु और साहिब नाम दिया गया था। 

 
first train in india an on 16 april 1853, know the details
देश की इस पहली ट्रेन में कुल 20 डब्बे (कोच) थे। पहली बार इस ट्रेन में 400 लोगों ने सफर किया था। इस ट्रेन ने दोपहर के 3.30 बजे मुंबई के बोरीबंदर (अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) से सफर शुरू किया था और शाम 04.45 बजे ठाणे पहुंची थी। ट्रेन ने 34 किलोमीटर का सफर तय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first train in india an on 16 april 1853, know the details
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 1845 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेल कंपनी की स्थापना की गई थी। इसी कंपनी ने 1850 में मुंबई से ठाणे तक रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed