अचानक बढ़ा Royal Enfield की इन बाइक्स का वेटिंग पीरियड, वजह जानकर होंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटिंग पीरियड 4 से 6 महीने तक पहुंचा
रॉयल एनफील्ड 650 ट्विंस और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का वेटिंग पीरियड 4 से 6 महीने तक पहुंच गया है। वहीं रॉयल एनफील्ड अब तक इस बाइक का हर महीने 2500 यूनिट्स का ही उत्पादन करती है, लेकिन मांग बढने के बाद कंपनी इसकी क्षमता 4 से 5 हजार यूनिट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। दोनो बाइक्स का वेटिंग पीरियड है, अब तक भारत में किसी प्रोडक्शन बाइक का सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है।
कम कीमत और ज्यादा पावरफुल इंजन
कंपनी का कहना है कि Royal Enfield 650 Twins की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा मांग होने के पीछे मुख्य इनकी कम कीमत और ज्यादा पावरफुल इंजन है। वहीं कीमत के हिसाब से इसका मुकाबला KTM Duke 390 और TVS Apache RR 310 से है। वहीं रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक Continental GT 650 की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। जहां मुंबई और चेन्नई में वेटिंग पीरियड 4 से 5 माह का है, जबकि मैसूर में 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड है।
हड़ताल से ढीमी हुई सप्लाई
खबरों के मुताबिक ट्विंस की सप्लाई में कमी होने के पीछे एक वजह रॉयल एनफील्ड के ऑरगैडम प्लांट में कर्मचारियों की फरवरी में हुई हड़ताल भी रही, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की नवंबर में बिक्री 325 यूनिट की हुई, जो दिसंबर 2018 तक 629 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं जनवरी में 1069 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी में ट्विन्स की बिक्री बढ़ कर 1445 यूनिट्स तक पहुंच गई।
थाईलैंड में भी बढ़ी डिमांड
650 Twins को अमेरिका, ब्रिटेन, थाइलैंड और आस्ट्रेलिया में निर्यात किया जाता है। वहीं थाईलैंड में इन दोनों मॉडल्स की डिमांड बढ़ कर 700 यूनिट्स तक पहुंच गई है। जिसके बाद कंपनी ने थाईलैंड में सीकेडी प्लांट लगाने का फैसला किया है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दोनों ही पॉपुलैरिटी के ग्राफ में टॉप पर पहुंच गई हैं। Interceptor 650 की शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये से है। जबकि Continental GT 650 की शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपये है।