फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

Mon, 12 Dec 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
five big news 12 december
1. मुंबई टेस्ट जीत भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, कोहली बने मैन ऑफ द मैच


2. चक्रवाती तूफान 'वरदा' आज पहुंचेगा तमिलनाडु, चेन्नई में भारी बारिश

3. नोटबंदीः 20 हजार टन करेंसी पेपर आयात करेगा भारत, 9 विदेशी फर्मों पर नजर

4. कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 82 लेट तो 23 का बदला समय

5. शाहरुख ने की राज ठाकरे से मुलाकात, कहा- पाकिस्तानी माहिरा नहीं करेंगी 'रईस' का प्रचार

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

five big news 12 december
- फोटो : SELF

मुंबई टेस्ट जीत भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, कोहली बने मैन ऑफ द मैच 

भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 36 रन से हराकर मुंबई टेस्ट जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर  3-0 के अंतर से कब्जा कर लिया है। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बना लिए थे। इंग्लैंड से लगातार तीन सीरीज हारने के बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत हासिल की है।

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

five big news 12 december

चक्रवाती तूफान 'वरदा' आज पहुंचेगा तमिलनाडु, चेन्नई में भारी बारिश 

चक्रवाती तूफान 'वरदा' के सोमवार को दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। आपदा की आशंका को देखते हुए दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

five big news 12 december
- फोटो : AmarUjala

नोटबंदीः 20 हजार टन करेंसी पेपर आयात करेगा भारत, 9 विदेशी फर्मों पर नजर 

500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद सरकार अब बड़ी मात्रा में करेंसी पेपर आयात करने की तैयारी में है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते सरकार इसका टेंडर जारी कर सकती है। देश की चार सिक्यॉरिटी प्रिटिंग प्रेस के पेपर के लिए 9 विदेशी फर्मों से कागज मंगाया जाएगा। 

विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

five big news 12 december

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 82 लेट तो 23 का बदला समय

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से आने वाली 82 ट्रेनें देरी से है, वहीं यहां से चलने वाली 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed