फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vice President: शिक्षाविद् से वकील तक... कुछ मुख्यमंत्री रहे तो कई केंद्र में मंत्री; अब तक के उपराष्ट्रपति

Wed, 10 Sep 2025 07:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Sep 2025 07:41 AM IST
सार

CP Radhakrishnan: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए। जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध थे। मतदान का प्रतिशत 98 फीसदी रहा। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
From educationist to lawyer some were Chief Ministers many were centre ministers Know Vice Presidents till now
भारत के उपराष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala

देश के उपराष्ट्रपति पद पर शिक्षाविद् से वकील तक रहे हैं। देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन तो शिक्षाविद् के साथ-साथ महान दार्शनिक और आस्थावान हिंदू विचारक भी थे। उपराष्ट्रपति बनने से पहले कुछ मुख्यमंत्री भी रहे तो कई ने केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति हैं। यह संयोग ही है कि देश के पहले उपराष्ट्रपति का नाम भी राधाकृष्णन ही था। एक नजर डालते हैं अब तक उपराष्ट्रपतियों पर...

From educationist to lawyer some were Chief Ministers many were centre ministers Know Vice Presidents till now
भारत के उपराष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(13 मई, 1952 - 12 मई, 1962)

तमिलनाडु में जन्म। महान दार्शनिक, शिक्षाविद् भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिंदू विचारक। राजेंद्र प्रसाद के बाद वह देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1954 में भारत रत्न। उनका जन्मदिन (5 सितंबर) प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

From educationist to lawyer some were Chief Ministers many were centre ministers Know Vice Presidents till now
भारत के उपराष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
डॉ. जाकिर हुसैन
(13 मई, 1962 - 12 मई, 1967)

हैदराबाद के धनाढ्य पठान परिवार में जन्म। स्वतंत्रता सेनानी। बाद में वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने। 1963 मे भारत रत्न से सम्मानित।
विज्ञापन
विज्ञापन
From educationist to lawyer some were Chief Ministers many were centre ministers Know Vice Presidents till now
भारत के उपराष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
वराहगिरी वेंकटगिरी
(24 अगस्त, 1969 - 24 अगस्त, 1974)

मद्रास प्रेसीडेंसी के ब्रह्मपुर में जन्म। 1975 में भारत रत्न। भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति। निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी को हरा कर चौथे राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन
From educationist to lawyer some were Chief Ministers many were centre ministers Know Vice Presidents till now
भारत के उपराष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
गोपालस्वरूप पाठक
(31 अगस्त, 1969 - 30 अगस्त 1974)

उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्म। 1945-46 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, 1966-67 में केंद्रीय कानून मंत्री, 1967-69 में मैसूरू राज्य के राज्यपाल भी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed