सब्सक्राइब करें

Gyanvapi: पांच तस्वीरें, जिनसे हिंदू पक्ष का दावा हुआ मजबूत, जानें मुस्लिम पक्ष ने इन पर क्या कहा?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 12 Sep 2022 03:48 PM IST
सार

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि इस मामले की सुनवाई ही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूजा स्थल कानून 1991 का हवाला भी दिया था। कोर्ट के सामने हिंदू पक्ष ने उस सर्वे की रिपोर्ट का हवाला भी दिया, जिसे खुद जिला अदालत के आदेश पर विशेषज्ञों की टीम ने किया था। अब आगे इस बात पर फैसला होगा कि ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी में नियमित पूजा की जा सकती है या नहीं? ज्ञानवापी असल में मस्जिद है या मंदिर?
 
विज्ञापन
Gyanvapi: Five pictures, which made the Hindu side's claim strong, know what the Muslim side said on these?
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
काशी के ज्ञानवापी मामले को लेकर आज वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ज्ञानवापी का मसला सुनने लायक है। इस मामले में पूजा स्थल कानून 1991 लागू नहीं होता है। इसलिए इसकी सुनवाई जारी रहेगी। मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। 

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि इस मामले की सुनवाई ही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूजा स्थल कानून 1991 का हवाला भी दिया था। कोर्ट के सामने हिंदू पक्ष ने उस सर्वे की रिपोर्ट का हवाला भी दिया, जिसे खुद जिला अदालत के आदेश पर विशेषज्ञों की टीम ने किया था। अब आगे इस बात पर फैसला होगा कि ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी में नियमित पूजा की जा सकती है या नहीं? ज्ञानवापी असल में मस्जिद है या मंदिर?

आइए देखते हैं उन पांच तस्वीरों को जिसने हिंदू पक्ष के दावे को मजबूत किया। इन तस्वीरों को लेकर मुस्लिम पक्ष क्या दावा कर रहा है? 
 
Trending Videos
Gyanvapi: Five pictures, which made the Hindu side's claim strong, know what the Muslim side said on these?
हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग है। - फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग या फव्वारा? 
जिला अदालत पर मई में पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ। इसमें एक कुएं में शिवलिंग की आकृति मिलने का हिंदू पक्ष ने दावा किया। इसकी तस्वीर भी सामने आई। इसे हिंदू पक्ष ने सबसे बड़ा सबूत बताया। मुस्लिम पक्ष ने दस दावे को खारिज कर दिया। कहा कि ये फव्वारा है। इसके लिए कई तरह के तर्क भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyanvapi: Five pictures, which made the Hindu side's claim strong, know what the Muslim side said on these?
ज्ञानवापी परिसर और काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के नीचे मंदिर होने के का दावा
दूसरी तस्वीर मस्जिद की इमारत को लेकर आई। इसमें मस्जिद का ऊपरी हिस्सा तो अलग नजर आया, लेकिन नीचे के हिस्से में हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति, त्रिशूल, फूल, घंटी आदि दिखे। आकृति देखकर हिंदू पक्ष ने दावा किया कि पहले ये हिंदू मंदिर ही था, जिसके ऊपर मस्जिद का आकार दे दिया गया है। मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को भी खारिज कर दिया। 
 
Gyanvapi: Five pictures, which made the Hindu side's claim strong, know what the Muslim side said on these?
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत के मंत्र दिखने का दावा
हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी के दीवारों पर संस्कृत में श्लोक और मंत्र लिखे गए हैं। इसकी फोटो भी खूब वायरल हुई। मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को भी खारिज कर दिया। 
 
विज्ञापन
Gyanvapi: Five pictures, which made the Hindu side's claim strong, know what the Muslim side said on these?
गुंबद के नीचे गुंबद होने का दावा। - फोटो : अमर उजाला
गुंबद के नीचे गुंबद होने का दावा
सर्वे के दौरान टीम ने मस्जिद के ऊपर बने गुंबद का भी मुआयना किया। दावा किया जा रहा है कि  गुंबद के नीचे भी एक गुंबद था। इसको लेकर भी दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे किए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed