{"_id":"6263cbaccdace636c1538ff1","slug":"hanuman-chalisa-controversy-mp-navneet-rana-10-photos-who-challenge-to-read-hanuman-chalisa-in-front-of-cm-uddhav-thackeray-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आस्था या सियासत: उद्धव ठाकरे के घर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती देने वाली सांसद कौन हैं? जानें नवनीत राणा के बारे में सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आस्था या सियासत: उद्धव ठाकरे के घर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती देने वाली सांसद कौन हैं? जानें नवनीत राणा के बारे में सबकुछ
Sun, 24 Apr 2022 09:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:55 AM IST
सार
नवनीत राणा... ये नाम आज अचानक से सुर्खियों में है। देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। नवनीत अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं और उनके पति रवि राणा बडनेरा से निर्दलीय विधायक हैं। दोनों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया। यहीं से शुरू हो गया विवाद।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा अभिनेत्री रह चुकी हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनीत राणा... ये नाम आज अचानक से सुर्खियों में है। देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। नवनीत अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं और उनके पति रवि राणा बडनेरा से निर्दलीय विधायक हैं। दोनों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया। यहीं से शुरू हो गया विवाद।
सांसद नवनीत राणा।
- फोटो : अमर उजाला
पहले जान लीजिए पूरा मामला?
मामले की शुरुआत मार्च के अंत में हुई। जब भाजपा ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर अजान से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने की शिकायत की। 5 अप्रैल को मुंबई भाजपा के नेता मोहित कंबोज ने मंदिरों में हनुमान चालीसा चलाने के लिए मुफ्त लाउडस्पीकर देने का एलान किया। वहीं, दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का सरकार को अल्टीमेटम दे दिया। ठाकरे के बायन के बाद इस मुद्दे को मनसे ने लपक लिया। मनसे कार्यकर्ता जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

इस बीच इस पूरे विवाद में निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत कौर राणा भी कूद गए। अमरावती की सासंद नवनीत ने अपने क्षेत्र में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों महिलाएं भी थीं। रवि राणा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन वह और उनकी पत्नी मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। जिन मंदिरों में लाउडस्पीकर नहीं है वहां मुफ्त में लाउडस्पीकर का वितरण भी करेंगे। दो दिन पहले दोनों ने 23 अप्रैल यानी शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव के घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान कर दिया।
इसी एलान के बाद शिवसैनिक भी एक्टिव हो गए। शनिवार की सुबह शिवसैनिक नवनीत के घर पहुंच गए। शिवसैनिकों के हंगामे पर नवनीत राणा ने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को हमें परेशान करने का आदेश दिया। वे (शिवसेना कार्यकर्ता) बैरिकेड्स तोड़ रहे हैं। मैं फिर दोहराती हूं कि मैं बाहर जाऊंगी और 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करूंगी। सीएम केवल लोगों को जेल में डालना जानते हैं।'

सांसद नवनीत राणा
- फोटो : अमर उजाला
अब जानिए कौन हैं नवनीत राणा?
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा 36 साल की हैं। उनका जन्म मुंबई में तीन जनवरी 1986 को हुआ था। नवनीत मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उनके पिता भारतीय सेना में थे। 12वीं के बाद नवनीत ने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग करने लगीं। शुरुआत मॉडल के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो में अपनी किस्मत आजमाई।
यहां से वह फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने लगीं। कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से डेब्यू किया। इसके बाद दक्षिण भारत की कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। रियालिटी शो में भी वह आ चुकी हैं।

नवनीत और रवि की शादी में बाबा रामदेव समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद शुरू हुआ राजनीतिक सफर
2011 में नवनीत ने महाराष्ट्र के अमरावती के बडनेरा सीट से निर्दलीय विधायक रवि राणा से शादी कर ली। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात योग गुरु बाबा रामदेव के आश्रम में हुई थी। बाबा रामदेव के दोनों भक्त हैं। शादी के बाद नवनीत ने राजनीति में कदम रखा। 2014 में नवनीत ने एनसीपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन मोदी की आंधी में वह जीत नहीं पाईं। 2019 में फिर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवारी ठोकी। इस बार एनसीपी, कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया और वह जीत गईं।