हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
01 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत और अटल मिशन: आज होगी दूसरे चरण की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन या 'अमृत' के दूसरे चरण की शुरुआत भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान मोर्चे पर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जवान मोर्चे पर हैं। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ धाम के लिए आज से शुरू होगी हेली सेवा, यहां करें आवेदन और इतना रहेगा किराया
केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
New Rules: ATM, पेंशन और सिलिंडर से लेकर चेकबुक तक, आज से बदल रहे ये नौ बड़े नियम
एक अक्तूबर 2021 यानी आज से भारत में रुपये- पैसे से जुड़े नौ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...